Home उत्तराखण्ड भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत का हाल जानने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह...

भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत का हाल जानने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मैक्स अस्पताल पहुंचे।

63
1
SHARE

देहरादून।

रुड़की में हुए हादसे में घायल भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत का हाल जानने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मैक्स अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने डॉक्टरों से बात की और उनका हेल्थ अपडेट लिया। वहीं मुख्यमंत्री ने ऋषभ पंत की मां सरोज पंत से भी मुलाकात की। प्रदेश सरकार लगातार भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत के स्वास्थ्य पर नजर रखे हुए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व स्वास्थ्य मंत्री डा धन सिंह रावत लगातार उनके स्वास्थ्य का भी अपडेट ले रहे हैं। क्रिकेटर ऋषभ पंत के कार दुर्घटना के चलते अस्पताल में दाखिल होने के बाद से ही प्रदेश सरकार पूरे प्रकरण पर नजर रखे हुए है। दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऋषभ पंत की मां सरोज पंत से फोन पर वार्ता की थी, साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि प्रदेश सरकार उनका इलाज कराएगी। वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल सरकार के प्रतिनिधि के रूप में मैक्स अस्पताल पहुंचे थे। वहां, उन्होंने मैक्स अस्पताल प्रबंधन व चिकित्सकों के साथ ही स्वजन से भी बातचीत की थी। वहीं, स्वास्थ्य मंत्री डा धन सिंह रावत भी लगातार अस्पताल प्रबंधन से ऋषभ के स्वास्थ्य के बारे में फीडबैक ले रहे हैं। शनिवार को भी उन्होंने चिकित्सकों से वार्ता कर ऋषभ के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। स्वास्थ्य मंत्री के अनुसार पहले ऐसे लग रहा था कि ऋषभ पंत को शिफ्ट करने की जरूरत पड़ेगी। उनके स्वास्थ्य में लगातार सुधार आ रहा है। वह ठीक हैं। ऐसे में अब लगता है कि उन्हें शिफ्ट करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उन्होंने कहा कि अभी वह कुमाऊं के दौरे पर हैं। रविवार को वापस लौटेंगे। इसके बाद वह ऋषभ पंत से मिलने मैक्स अस्पताल जाएंगे। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि क्रिकेटर ऋषभ पंत की जान बचाने वाले हरियाणा परिवहन निगम के चालक व परिचालक को सरकार26 जनवरी को सम्मानित करेगी।

1 COMMENT

  1. I’ve been exploring for a bit for any high quality articles or weblog
    posts on this sort of house . Exploring in Yahoo I
    eventually stumbled upon this site. Reading this info So i’m
    glad to show that I’ve a very good uncanny feeling I found
    out exactly what I needed. I such a lot surely will make certain to do not put out of your mind this website and give it a glance regularly.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here