Home उत्तराखण्ड गरीब असहायो को खिलाया जाता है खाना

गरीब असहायो को खिलाया जाता है खाना

431
0
SHARE

स्थान-सितारगंज ऊधमसिंहनगर।
रिपोर्टर- दीपक भारद्वाज

सितारगंज नगर में गरीब बेसहारा व असहाये लोगो के लिए मोनी बाबा मंदिर में विनोद कश्यप व उसके चाचा द्वारा दो वक्त का खाना खिलाने की दो माह से चलायी जा रही है मुहिम। जो नगर के बेसहारा लोग नही पहुँच पाते मोनी बाबा मंदिर उनके लिए पहुँचाया जाता है खाना उनके घरों में। वही सरकारी अस्पताल व प्राइवेट अस्पतालों में भी इनके द्वारा दिये गए है अपने नंबर जिससे मरीजो को भी मिल सके खाना।

सितारगंज नगर के विनोद कश्यप व उसके चाचा द्वारा लगभग 2 माह से लगातार गरीब बेसहारा लोगो के लिए दो वक्त का खाना खिलाने की मुहिम चलायी जा रही है। विनोद कश्यप बताते है। कि कुछ समय पूर्व हमने एक आदमी को दो दिन से लगातार भूखा था उसको किसी द्वारा भी खाना नही दिया गया। उस दिन से हम दोनों ने प्रण लिया कि हम चाचा भतीजा नगर के बेसहारा लोगो को दो वक्त का खाना खिलाएंगे। उसके बाद हम दोनों द्वारा मोनी बाबा मंदिर में बेसहारा लोगो को खाना खिलाने की मुहिम चलायी जा रही है। हम लोगो को इसमें कई शहरवासी भी सहयोग कर रहे है। वही हम लोगो द्वारा सरकारी अस्पताल व गैर सरकारी अस्पतालों में भी अपने नबर के स्टीकर लगा रखे है अगर कोई भी मरीज हमे खाने के वक्त हमे फोन करता है तो उसे भी हम लोग खाना देते है। वही हमारे द्वारा हर धर्म के बेसहारा लोगो को खाना खिलाया जाता है।इसमें कोई जात पात का बंधन नही है अभी हमारे द्वारा लगभग एक हजार के करीब खाना खिलाने में खर्चा आ रहा है।वही हमारी एक सभी भाईयो से अपील है कि अगर कोई मोनी बाबा मंदिर में खाना खिलाने के नाम पर नगद चंदा मांगता है तो न दे क्योकि हमारे द्वारा केवल राशन सामग्री ही ली जाती है।किसी प्रकार का नगद चंदा नही।
वही गरीब बेसहरा लोगो का कहना है कि हम लोग काफी परेशान थे लेकिन जब से इन लोगो द्वारा खाना खिलाने की मुहिम चलायी जा रही है। तब से हम लोग दो वक्त का अच्छा खाना खा रहे है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here