Home उत्तराखण्ड जंगल में चारापत्ती लेने गई महिलाओं पर हाथी ने किया हमला

जंगल में चारापत्ती लेने गई महिलाओं पर हाथी ने किया हमला

125
0
SHARE

लैंसडौन वन प्रभाग की कोटद्वार रेंज के लालपुर क्षेत्र के जंगल में चारापत्ती लेने गई महिलाओं पर अचानक हाथी ने हमला कर दिया। इस दौरान एक महिला की मौत हो गई। जबकि तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हुई हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक घटना मंगल वार सुबह करीब 11 बजे की है। गांव से लालपुर क्षेत्र से चार महिलाएं मवेशियों के लिए चारापत्ती लेने जंगल जा रही थीं, इस दौरान आबादी से करीब एक किलोमीटर दूरी पर ही जंगली हाथी ने महिलाओं पर अचानक हमला कर दिया। इससे महिलाओं में चीख पुकार मच गयी। हाथी के हमले में 48 वर्षीय लक्ष्मी चौधरी पत्नी सुनील चौधरी की मौत हो गई। जबकि 40 वर्षीय सुनीता जखवाल पत्नी सुनील जखवाल, 37 वर्षीय सुमन पत्नी अजय कुमार और 42 वर्षीय अनिता देवी पत्नी मुकेश गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल महिलाओं को उपचार के लिए चिकित्सालय भर्ती कराया गया है। हाथी के हमले की घटना से क्षेत्र में हड़कम्प मचा है। वहीं वन विभाग की टीम ने हाथी पर नजर रखने के लिए गश्त शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने हाथी के हमले की घटना पर रोष व्यक्त करते हुए हाथी के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here