Home उत्तराखण्ड टाटा सूमो वाहन लगभग 200 mt गहरी खाई मे गिरी , वाहन...

टाटा सूमो वाहन लगभग 200 mt गहरी खाई मे गिरी , वाहन में 17 लोग सवार थे। जिसमें से 12 लोगों की मौके पर ही मौत।

106
0
SHARE

देहरादून

आज शुक्रवार को चमोली के जोशीमठ तहसील अन्तर्गत उर्गम पल्ला-जखोला-डुमक मोटर मार्ग पर एक टाटा सूमो वाहन संख्या UK_07_TA_6453 लगभग 200 mt गहरी खाई मे गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में 17 लोग सवार थे। जिसमें से 12 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 5 लोग घायल हुए है। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना, पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल सहित एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस व प्रशासन की टीम घटना स्थल पर रेस्क्यू कार्यो में जुटी है। घायलों को रेस्क्यू कर उपचार किया जा रहा है।

मृतकों और घायलों की सूची इस तरह से है।

टाटा सुमो U k.07T.A- 6453

मृतकों की सूची:
1-दलीप सिंह चौहान पुत्र धन सिंह ,उछ ग्वाड 51
2- सिताब सिंह चौहान पुत्र उपरोक्त 61
3-सुबोध सिंह पुत्र प्रेम सिंह ,किमाणा 27
4- विक्रम सिंह पुत्र मंगल ,कलकोट  43
5-कश्मीरा देवी पत्नी जीतपाल ,किमाणा 46
6 लक्ष्मण सिंह पुत्र बचन सिंह 37 कलकोट
7-ताजवर सिंह पुत्र नैन सिंह 46 डुमक
8-राजेश्वरी पत्नी ताजवर 43 डुमक
9 गजेंद्र सिंह पुत्र शेर सिंह उम्र 50 ग्राम जखोल
10- रणजीत सिंह पुत्र अमर सिंह ग्राम पल्ला 70
11-गब्बर सिंह पुत्र नैन सिंह उम्र 70 सुभाई

और पढ़ें  केंद्रीय योजनाओं के मानकों में फ्लोटिंग पापुलेशन भी शामिल किया जाए : सीएम

12–लापता,

घायल : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ल्यारी थैना
1-अजीत यादव पुत्र भारत सिंह इलाहाबाद
2-रोहित प्रजापति पुत्र जसवीर सिंह ,हापुड
3- महावीर सिंह पुत्र शेर सिंह 38

स्वस्थ
1- हेमन्त चौहान पुत्र जवाहर कलकोट 20
2- जीतपाल पुत्र हरिसिंह 50 किमाणा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here