Home उत्तराखण्ड उत्तरकाशी में द्रौपदी का डांडा 2 पर्वत चोटी के पास हिमस्खलन ,28...

उत्तरकाशी में द्रौपदी का डांडा 2 पर्वत चोटी के पास हिमस्खलन ,28 पर्वतारोही फंस 8 लोगो की मौत की खबर

75
0
SHARE

उत्तरकाशी। सीमांत जनपद उत्तरकाशी में द्रौपदी का डांडा 2 पर्वत चोटी के पास हिमस्खलन की सूचना है. जिसमें नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के 28 पर्वतारोही फंस गए हैं। आठ लोगो की मौत की खबर भी है जिसमे 2 प्रशिक्षक है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पर्वतारोहियों को सकुशल निकालने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से वायु सेना की मदद मांगी है।

जानकारी के मुताबिक, नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (Nehru Institute of Mountaineering) के एडवांस प्रशिक्षण कोर्स के दौरान द्रौपदी का डांडा में एवलॉन्च आने से दो प्रशिक्षकों के मौत हो गई है। दोनों प्रशिक्षक उत्तरकाशी निवासी बताए जा रहे हैं। रेस्क्यू टीम अन्य प्रशिक्षुओं को रेस्क्यू करने में जुट गई है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रक्षा मंत्रालय से बात कर वहीं सेना की मदद मांगी है इधर 05 एसडीआरएफ टीम के सदस्यों के साथ एक हेलीकॉप्टर ने 13:15 बजे सहस्त्रधारा से उड़ान भरी। वही टीम को एनआईएम बेस कैंप में छोड़ेगा।

भारतीय वायुसेना ने 2 चीता हेलीकॉप्टर बचाव अभियान में लगाये है। वही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस घटना पर दुख प्रकट किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here