Home उत्तराखण्ड ऋषिकेश के छिद्दरवाला हाईवे दुर्घटना में मां और बेटे की मौत, युवक...

ऋषिकेश के छिद्दरवाला हाईवे दुर्घटना में मां और बेटे की मौत, युवक को जाना था जर्मनी

196
0
SHARE

देहरादून।

ऋषिकेश के छिद्दरवाला हाईवे पर वाहन ने मां बेटे को टक्कर मारी दी।हादसे में मां और बेटे की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक युवक को जर्मनी जाना था, जिसके लिए वह सुबह तड़के घर से निकला था। पुलिस ने शव कब्जे में लिया या है।
जानकारी के अनुसार दुर्घटना रविवार तड़के पांच बजे के करीब हुई। पुलिस ने बताया कि त्रिलोक सिंह 41पुत्र जयपाल सिंह निवासी बिष्ट कॉलोनी आशा प्लॉट छिद्दर वाला को जर्मनी जाना था। रविवार सुबह 5:00 बजे त्रिलोक सिंह घर से निकले। उनके साथ में उनकी मां भवानी देवी 63पत्नी जयपाल सिंह भी थी। छिद्दरवाला हाईवे पर एक वाहन ने मां बेटे को टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अस्पताल ले जाएगा जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। चालक मनीष निवासी हिमाचल प्रदेश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here