Home Uncategorized चमोली | महेंद्र भट्ट को प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर भाजपाइयों ने...

चमोली | महेंद्र भट्ट को प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर भाजपाइयों ने बांटी मिठाई फोड़े पटाखे

93
0
SHARE

बद्रीनाथ से पूर्व विधायक और भाजपा के कद्दावर नेता महेंद्र भट्ट को भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड का प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर थराली में भाजपाइयों ने खुशी जाहिर करते हुए जश्न मनाया और उत्तराखंड भाजपा की कमान चमोली के भाजपा नेता महेंद्र भट्ट को सौंपे जाने पर केंद्रीय नेतृत्व का धन्यवाद ज्ञापित किया
थराली में भारतीय जनता पार्टी और युवा मौर्चा के कार्यकर्ताओं ने थराली बाजार में पटाखे फोड़े और आपस मे मिठाई बांट कर एक दूसरे को बधाई दी
वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने महेंद्र भट्ट पर जो भरोसा जताया उस पर वे खरे साबित होंगे कार्यकर्ताओ ने कहा कि नए प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में संगठन और भी मजबूत होगा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here