Home उत्तराखण्ड महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव मंजू ने जताया प्रियंका गांधी का आभार

महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव मंजू ने जताया प्रियंका गांधी का आभार

683
0
SHARE
रिपोर्टर दीपक भारद्वाज
सितारगंज। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव मंजू तिवारी ने कहा है कि पार्टी की राष्ट्रीय सचिव प्रियंका गांधी द्वारा उत्तर प्रदेश में 40 प्रतिषत महिलाओं को विधानसभा चुनाव में टिकट की भागीदारी महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में एक नए युग की शुरुआत है।
यहां जारी एक बयान में तिवारी ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड में डबल इंजन की सरकारें हैं। लेकिन मातृशक्ति हाशिए पर हैं। 50 प्रतिषत आबादी को वर्तमान सरकारों ने हाशिए पर लेजाकर खड़ा कर दिया हैं। परंतु कांग्रेस पार्टी महिला सशक्तिकरण के लिए उन्हें हमेशा उभारने का काम करती है। उनका कहना था कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी द्वारा पंचायतों में 50 प्रतिषत महिलाओं को आरक्षण देकर कांग्रेस पार्टी ने लोकतंत्र की पहली इकाई पंचायतों व निकायों में महिला नेतृत्व को खड़ा किया। विधानसभा व संसद में डबल इंजन सरकारों के रहते व भारी बहुमत की भाजपा सरकार के बावजूद महिला बिल रद्दी की टोकरी में डाल दिया गया है।
उनका कहना था कि प्रियंका गांधी ने पार्टी स्तर पर 40 प्रतिषत आरक्षण देकर भाजपा के दोहरे चरित्र का पर्दाफाश किया है। यही कारण है कि आज भाजपा सरकार की बौखलाहट सामने नजर आ रही है। वह मातृशक्ति सशक्तिकरण को चुनावी स्टंट करार दे रही है। जबकि कांग्रेस पार्टी आज नए युग के सुधार के साथ महिला सशक्तिकरण का आगाज कर चुकी है। उत्तर प्रदेश की तर्ज पर उत्तराखंड सहित अन्य राज्यों में भी आरक्षण नीति को लागू करने हेतु परामर्श का भी तिवारी ने स्वागत किया है। साथ ही आगामी चुनावों में मातृशक्ति को उत्तराखंड में भी 40 प्रतिषत आरक्षण नीति लागू करने का आग्रह किया है क्योंकि उत्तराखंड राज्य की नींव मातृशक्ति के त्याग व बलिदान पर ही पड़ी हैं। राज्य की भौगोलिक स्थिति महिलाओं के संघर्ष के कारण निर्धारित हैं। प्रदेश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह नारी शक्ति पर आधारित हैं। पर्वतीय जिलों की आजीविका मातृशक्ति पर निर्भर है। आगामी विधानसभा चुनाव में मातृशक्ति को कांग्रेस पार्टी शक्ति प्रदान कर चुनावी हथियार बनाएगी। यह सभी राजनैतिक दलों के लिए आगामी विधानसभा चुनाव में एक सबक होगा। कांग्रेस पार्टी की महिला आरक्षण नीति महिला सशक्तिकरण की एक ईमानदार पहल है। बिना कानून पास किये महिला शक्ति को आरक्षण के बिना बलशाली बनाने का सफल प्रयास है। उत्तराखंड की मातृशक्ति प्रियंका गांधी के इस कदम का स्वागत करती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here