Home उत्तराखण्ड महाशिवरात्रि के मौके पर खटीमा पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महादेव...

महाशिवरात्रि के मौके पर खटीमा पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महादेव का जलाभिषेक कर राज्य की खुशहाली की कामना की।

617
0
SHARE

स्थान- खटीमा
रिपोर्ट- दीपक भारद्वाज

महाशिवरात्रि के मौके पर खटीमा पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चकरपुर स्थित पौराणिक बनखंडी महादेव शिव मंदिर में महादेव का जलाभिषेक कर राज्य की खुशहाली की कामना की।

 

 

आज पूरे देश में महाशिवरात्रि का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है वही इस मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा ने चकरपुर स्थित पौराणिक बनखंडी महादेव शिव मंदिर पहुंच कर महाशिवरात्रि के दिन से सात दिनों तक लगने वाले शिवरात्रि मेले का फीता काटकर जहां शुभारंभ किया। वही मुख्यमंत्री ने बनखंडी महादेव शिव मंदिर में शिवलिंग का जलाभिषेक किया। और भगवान शिव से प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की कामना की।
वही मीडिया से वार्ता में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज पूरे देश में जहां महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है वहीं इस मौके पर होन बनखंडी महादेव के मंदिर में हर साल की तरह इस साल भी जलाभिषेक कर महादेव का आशीर्वाद दिया है और वह महादेव से प्रार्थना करते हैं कि महादेव के आशीर्वाद से उत्तराखंड और हमारा देश दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की करें।

 

बाइट- पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री उत्तराखंड

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here