Home उत्तराखण्ड हड़ताली सचिवालय कर्मियों को सचिवालय में जाने से रोका गया धरने पर...

हड़ताली सचिवालय कर्मियों को सचिवालय में जाने से रोका गया धरने पर बैठे कर्मी ।

164
0
SHARE

उत्तराखंड की आज की सबसे बड़ी खबर हड़ताली सचिवालय कर्मियों को सचिवालय में जाने से रोका गया तोह हड़ताली सचिवालय कर्मियों ने सचिवालय के बाहर ही धरना देना शुरू कर दिया आपको बता दें अपनी मांगों को लेकर लगातार सचिवालय कर्मी सरकार और सीएम से वार्ता कर रहे थे लेकिन अधिकारियों ने कर्मचारियों की मांगों को पूरा नहीं होने दिया जिससे गुस्साए कर्मचारियों ने हड़ताल पर जाने का फैसला लिया जिसके बाद शासन की शह पर हड़ताली सचिवालय कर्मियों पर मुकदमे भी दर्ज कर दिए गए वही उन्हें आज सचिवालय में अंदर घुसने से भी रोका गया सचिवालय कर्मियों ने सचिवालय के गेट के बाहर ही धरना देकर अपना विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया सचिवालय संघ के अध्यक्ष दीपक जोशी ने साफ तौर पर कहा कि मुख्यमंत्री को गुमराह किया गया उनके अनुसार मुख्यमंत्री को ऐसा कागज पकड़ा दिया गया जो मांगे पहले ही पूरी हो चुकी है ऐसे में कर्मचारियों ने सीधे तौर पर शासन के दो अधिकारियों अमित नेगी और आनंद वर्धन पर निशाना साधा उनके अनुसार यह गलत तथ्य पेश कर कर सरकार को कर्मचारियों के खिलाफ कर रहे हैं।आपको बता दें आज सचिवालय के बाहर काफी पुलिस बल तैनात किया गया था ताकि हड़ताली सचिवालय कर्मी अंदर ना जा सके लेकिन सचिवालय संघ के तमाम पदाधिकारियों ने अन्य कर्मचारियों को भी अंदर नहीं जाने दिया और अब कर्मचारियों का एक बड़ा हुजूम सचिवालय के बाहर बैठा है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here