Home उत्तराखण्ड उप जिला निर्वाचन अधिकारी ललित नारायण मिश्र ने विभिन्न बूथों और तहसील...

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ललित नारायण मिश्र ने विभिन्न बूथों और तहसील भवन में बने डाटा एंट्री कक्ष का किया निरीक्षण ।

597
0
SHARE
बाजपुर
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सरकार द्वारा चलाए जा रहे विशेष पुनरीक्षण अभियान के चलते उप जिला निर्वाचन अधिकारी ललित नारायण मिश्र बाजपुर पहुंचे। जहां उन्होंने विभिन्न बूथों और तहसील भवन में बने डाटा एंट्री कक्ष का निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने लोगों से अभियान में भाग लेने की अपील की।
      बता दें कि आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सरकार द्वारा विशेष पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। जिसके चलते 27 और 28 नवंबर को समस्त बीएलओ को बूथ स्थल पर कार्य करने के निर्देश दिए गए थे। इसी के चलते बीएलओ द्वारा किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण करने के लिए उप जिला निर्वाचन अधिकारी ललित नारायण मिश्र बाजपुर इंटर कॉलेज में बने बूथ पर पहुंचे। जहां उन्होंने बीएलओ द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। साथ ही उन्होंने विभिन्न बूथों का निरीक्षण किया।
      जिसके उपरांत उप जिला निर्वाचन अधिकारी ललित नारायण मिश्र ने तहसील भवन बने डाटा एंट्री कक्ष का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा 1 नवंबर से 30 नवंबर तक विशेष पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें 27 और 28 नवंबर को सभी बीएलओ को अपने बूथों पर कार्य करने के निर्देश दिए गए थे इसी के चलते निरीक्षण किया गया है।
     साथ ही उन्होंने बताया कि कुछ ही लोगों द्वारा अभियान में भाग लिया जा रहा है जबकि अन्य लोगों को भी अभियान में भाग लेने की जरूरत है। इस दौरान उन्होंने 18 वर्ष से अधिक उम्र और नव विवाहित महिलाओं से अभियान में भाग लेने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here