Home उत्तराखण्ड आम आदमी पार्टी की किसान संकल्प यात्रा

आम आदमी पार्टी की किसान संकल्प यात्रा

258
0
SHARE

स्थान – खटीमा जनपद उधम सिंह नगर।
रिपोर्ट – दीपक भारद्वाज

आम आदमी पार्टी द्वारा निकाली जा रही किसान संकल्प यात्रा खटीमा पहुंची। किसान संकल्प यात्रा के खटीमा पहुंचने पर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने आप के पंजाब से सांसद भगवंत मान का किया स्वागत। खटीमा में जनसभा को संबोधित करते हुए भगवंत मान ने उत्तराखंड में भी दिल्ली मॉडल लागू करने के लिए जनता से आप के लिए मांगा समर्थन। वही जनता से सच्चे दिनों के लिए आप को वोट देने को कहा।

उत्तराखंड के जनपद उधम सिंह नगर के सीमांत खटीमा में 2022 के विधानसभा चुनावों में उत्तराखंड की जनता को तीसरे विकल्प के रूप में अपने आप को पेश कर रही आम आदमी पार्टी की किसान संकल्प यात्रा आज उधम सिंह नगर जनपद के खटीमा में पहुंची। किसान संकल्प यात्रा के खटीमा में पहुंचने पर आप पार्टी के पंजाब के सांसद भगवंत मान का आप पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। आप पार्टी द्वारा रामलीला ग्राउंड में आयोजित जनसभा आप पार्टी के नेताओं द्वारा बीजेपी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा गया। भगवत मान द्वारा युवाओं को आप की सदस्यता दिलाई गई।

वही मीडिया से वार्ता में भगवंत मान ने कहा कि बीजेपी सत्ता के घमंड में किसानों को नहीं सुन रही है जबकि किसान एक साल से ज्यादा हो गए हैं और कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलनरत है। वही भगवंत मान ने कहा कि उधम सिंह नगर जनपद को मिनी पंजाब कहते हैं इसलिए उधम सिंह नगर जनपद में सुशांत संकल्प यात्रा को काफी समर्थन मिल रहा है और आने वाले विधानसभा चुनाव में आप पार्टी आम जनता के सामने दिल्ली मॉडल के नाम पर वोट मांगेगी और उन्हें उम्मीद है कि जनता का आप को प्यार और समर्थन मिलेगा।


बाइट 1- भगवंत मान सांसद आम आदमी पार्टी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here