Home उत्तराखण्ड शहर के बीच आतिशबाजी के गोदाम में पुलिस व प्रशासन ने मारा...

शहर के बीच आतिशबाजी के गोदाम में पुलिस व प्रशासन ने मारा छापा, हड़कंप

467
0
SHARE

स्थान सितारगंज

रिपोर्ट दीपक भारद्वाज

सितारगंज। पुलिस व प्रशासन ने संयुक्त रूप से नगर के मध्य भुल्लर कालोनी में आतिशबाजी के गोदाम में छापा मारा। वहां भारी मात्रा में पटाखे बरामद हुये। प्रशासन ने गोदाम को सील कर दिया हैं। इस छापामार कार्यवाही से अवैध रूप से पटाखों का भंडारण करने वालों में हड़कंप मच गया हैं।


तहसीलदार सुरेश चंद्र बुधलाकोटी ने क्षेत्र की ही महिला की शिकायत पर शनिवार की देर सायं पटाखे के गोदाम में छापा मारा। इस दौरान पुलिस भी मौजूद रही। छापे के दौरान घनी आबादी के बीच गोदाम में भारी मात्रा मे पटाखे रखे पाये गये। गोदाम को सील कर दिया गया। बाद में उसे मकान मालिक की सुपुर्दगी में दे दिया गया। तहसीलदार ने बताया कि पटाखे अवैध है या नहीं इसकी जांच की जायेगी। बताया जाता है कि हाथीखाना वार्ड नौ की महिला ने आज ही उप जिलाधिकारी से आबादी के बीच में गोदाम में पटाखे रखे होने की शिकायत की थी। कहा गया था कि गोदाम के पास ही स्कूल भी हैं। ऐसे में किसी भी समय अप्रिय घटना की आशंका जताई गई थी। छापे के दौरान उप निरीक्षक महेश चंद्र, राजस्व उप निरीक्षक त्रिलोचन सुयाल आदि मौजूद रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here