Home उत्तराखण्ड महिला स्वयं सेवा सहायता समूह की तीन महिलाएं बैठी भूख हड़ताल पर

महिला स्वयं सेवा सहायता समूह की तीन महिलाएं बैठी भूख हड़ताल पर

142
0
SHARE

महिला जागृति सेवा सहायता समूह की श्यामा चौहान दीपा देवी और कमलेश देवी तहसील विकासनगर में बैठी भूख हड़ताल पर बताते चलें कि इनके द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन वितरित किया जाता था वही कुछ समय पूर्व से आंगनवाड़ी एक ढकरानी में आंगनबाड़ी कार्यकरतीयो ने स्वयं ही माता समिति के नाम से राशन लेना शुरू कर दिया और महिला जागृति स्वयं सेवा सहायता समूह इन से राशन लेना बंद कर दिया जिसको लेकर इनके द्वारा एक पत्र महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी और उच्च अधिकारियों को दिए गए वहीं अब इनका कहना है कि हमारे सहायता समूह की महिलाएं बेरोजगार हो गई है वहीं इन भूख हड़ताल पर बैठी महिलाओं के साथ रविता देवी, बबली देवी ,कमलेश देवी, सुजाता देवी, कला देवी, पूजा देवी, रेशम देवी ,निर्मला देवी ,संगीता देवी, बाला देवी और सरोज देवी भी इनके साथ तहसील परिसर में बैठी रही ।वहीं इन भूख हड़ताल पर बैठे महिलाओं का कहना है कि जब तक हमारी समस्या का समाधान नहीं किया गया हम भूख हड़ताल जारी रखेंगे ।बताते चलें कि अब महिला बाल विकास विभाग ने दूसरे सहायता समूह को आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन देने के लिए अधिकृत किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here