Home उत्तराखण्ड भीमताल से निर्दलीय विधायक राम सिंह कैड़ा भाजपा में हुए शामिल

भीमताल से निर्दलीय विधायक राम सिंह कैड़ा भाजपा में हुए शामिल

166
0
SHARE

भीमताल से निर्दलीय विधायक राम सिंह कैड़ा भाजपा में शामिल हो गए हैं। लगातार कांग्रेस व अन्य दलों के नेताओं के बाद निर्दलीय विधायक राम सिंह कैड़ा का भाजपा में शामिल होना, बाकी दलों को बैकफुट पर धकेलने का काम करेगा।

आगामी विधानसभा चुनावी समीकरणों के लगातार बदलते रहने का सिलसिला शुरू हो गया है। भारतीय जनता पार्टी फ्रंट फुट पर बैटिंग कर रही है। इसी कड़ी में भीमताल विधायक भी अब सत्ताधारी पार्टी में शामिल हो गए हैं। बता दें कि राम सिंह कैड़ा ने दिल्ली में भाजपा के हेडक्वार्टर में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here