Home उत्तराखण्ड देहरादून के राजपुर क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी ही मामी को...

देहरादून के राजपुर क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी ही मामी को बनाया हवस का शिकार

302
0
SHARE

देहरादून के राजपुर क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी ही मामी को हवस का शिकार बना दिया। महिला ने जब इसकी शिकायत अपने पति से की तो वह भी अपने भांजे का साथ देने लगा। महिला की शिकायत पर राजपुर थाना पुलिस ने आरोपित के खिलाफ  मुकदमा दर्ज कर लिया है।

महिला ने पुलिस को बताया कि वह अपने बच्चों व पति के साथ रहती है। उनके पति का भांजा भी कुछ समय से उनके साथ रहता है। महिला का पति सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है, इसलिए वह रात की ड्यूटी पर चला जाता है। पिछले एक महीने से उसके पति का भांजा उसके साथ दुष्कर्म करता आ रहा है। जब महिला ने इसकी शिकायत अपने पति से की तो वह अपने भांजे का पक्ष लेने लगा। राजपुर थानाध्यक्ष मोहन सिंह ने बताया कि आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपित को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here