Home उत्तराखण्ड बद्रीनाथ विधानसभा के विधायक महेंद्र भट्ट ने तत्काल प्रभाव से तबाह हुए...

बद्रीनाथ विधानसभा के विधायक महेंद्र भट्ट ने तत्काल प्रभाव से तबाह हुए पुलों को बनाने के लिए शासन स्तर पर कार्रवाई शुरू

516
0
SHARE

बद्रीनाथ विधायक महेंद्र भट ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

7 फरवरी को ग्लेशियर टूटने के बाद तपोवन क्षेत्र में भारी तबाही मची थी कई गांव को जोड़ने वाले पैदल पुल ग्लेशियर टूटने से आई प्राकृतिक आपदा में तबाह हो गए थे सरकार और बद्रीनाथ विधानसभा के विधायक महेंद्र भट्ट ने इस पूरी प्राकृतिक आपदा में तत्काल प्रभाव से तबाह हुए पुलों को बनाने के लिए शासन स्तर पर कार्रवाई शुरू कर दी थी। जिसके बाद उत्तराखंड शासन की ओर से नए पुलों के निर्माण के लिए शासनादेश जारी कर दिए गए हैं

विधायक महेंद्र भट्ट ने बताया कि जोशीमठ में आपदा में क्षतिग्रस्त पैदल 3 झूला पुलों के लिए शासनादेश हो गये है।प्रत्येक के लिए 17 लाख 10 हजार की स्वीकृति हुई।
1-जोशीमठ नीति मार्ग के जुगजु में पैदल झूला पुल।
2-जोशीमठ के जुवाग्वाड़ में पैदल झूला पुल।
3-तपोवन के भँग्युल पैदल झूला पुल निर्माण के लिए शासनादेश हो चुका है जल्दी ही फूलों का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here