Home उत्तराखण्ड भाजपा युवा मोर्चा ने प्राकृतिक आपदा में मारे गए लोगों की आत्मा...

भाजपा युवा मोर्चा ने प्राकृतिक आपदा में मारे गए लोगों की आत्मा शांति के लिए तपोवन में की पूजा-अर्चना

431
0
SHARE

चमोली के तपोवन क्षेत्र में आई प्राकृतिक आपदा को आज एक महीना हो गया है एक महीने बाद भी कई शव अभी भी मलबे के नीचे दफन है जिन्हें सर्च ऑपरेशन चलाकर निकालने का प्रयास किया जा रहा है इस प्राकृतिक आपदा में लगभग 206 लोग लापता हो गए थे जिसमें से 72 शव बरामद किए जा चुके हैं और 31 मानव अंग भी बरामद किए गए हैं अभी भी कुछ लोग लापता हैं जिनके ढूंढ खोज की जा रही है

मृतक आत्मा की शांति के लिए तपोवन में आज भाजपा युवा मोर्चा ने शांति पाठ का आयोजन किया इस दौरान मृत आत्माओं की शांति के लिए पूजा पाठ और हवन किया गया सुंदरकांड पाठ का आयोजन भी इस दौरान किया गया मृत आत्मा की शांति के लिए सभी लोगों ने प्रार्थना की और सभी को श्रद्धांजलि दी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here