Home उत्तराखण्ड जोशीमठ-मलारी हाईवे पर यूटिलिटी की टक्कर से बाइक दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत

जोशीमठ-मलारी हाईवे पर यूटिलिटी की टक्कर से बाइक दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत

464
0
SHARE

जोशीमठ-मलारी हाईवे पर यूटीलिटी की टक्कर से हुई बाइक दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि दूसरा बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गया है। दुर्घटना के बाद जहां स्थानीय ग्रामीणों ने घायल व्यक्ति को सीएचसी जोशीमठ में भर्ती कराया गया। जहां उसका चिकित्सकों की ओर से उपचार किया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जोशीमठ-मलारी हाईवे पर तपोवन के समीप जोशीमठ निवासी दीपक शर्मा अपने साथी संतोष के साथ तपोवन से लौट रहा था। इस दौरान वह तपोवन के समीप खस्ताहाल हाईवे को पार करते समय अचानक विपरीत दिशा से आ रहे यूटीलिटी वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी और वह दीपक को रौंधते हुए मौके से फरार हो गया। जिसके बाद यहां आसपास मौजूद लोगों ने बाइक दुर्घटना में घायल हुए दूसरे सवार संतोष को सीएचसी जोशीमठ में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार किया जा रहा है। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here