Home उत्तराखण्ड कोरोना पॉजिटिव विधायक के स्वास्थ्य को लेकर किया जलाभिषेक

कोरोना पॉजिटिव विधायक के स्वास्थ्य को लेकर किया जलाभिषेक

188
0
SHARE

स्थान सितारगंज उधम सिंह नगर
रिपोर्टर दीपक भारद्वाज सितारगंज

सितारगंज कोरोना पॉजिटिव क्षेत्रीय विधायक सौरभ बहुगुणा की दीर्घायु के लिए सभासद रवि रस्तोगी ने वार्ड नंबर पांच में स्थित शिव मंदिर में पूजा अर्चना की। इस दौरान उन्होंने शिवलिंग पर जलाभिषेक करते हुए भगवान से विधायक के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना की
नगर के वार्ड नंबर 5 सभासद रवि रस्तोगी ने गुरुवार को श्री शिव शक्ति दुर्गा मंदिर पहुंचकर विधायक सौरभ बहुगुणा के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की भगवान से कामना की। पंडित हेम शर्मा द्वारा शिव शक्ति दुर्गा मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ रुद्राभिषेक किया गया। सभासद रवि रस्तोगी ने कहा कि सभी धर्मों के क्षेत्रीय लोग भी विधायक के शीघ्र् ही स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
विधायक के जल्द ही स्वस्थ होने से क्षेत्र में लंबित विकास कार्यों को गति मिलेगी। बताते चलें कि 4 अगस्त को विधायक सौरभ बहुगुणा कोरोना पॉजिटिव पाये गये थे। दिल्ली के अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है। कुछ दिन पूर्व विधायक का स्वास्थ्य बिगड़ गया था। गुरुवार को विधायक के शीघ्र ही होने की कामना की गई। सभासद रवि रस्तोगी एवं भाजपा अनुसूचित मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष राधेश्याम सागर ने कहा कि विधायक सौरभ बहुगुणा प्रदेश की शान है वह हर किसी के दिल में रहते हैं उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद हम उनके जल्द स्वस्थ होने के लिए भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here