Home उत्तराखण्ड सितारगंज क्षेत्र में लॉकडाउन की सूचना महज अफवाह

सितारगंज क्षेत्र में लॉकडाउन की सूचना महज अफवाह

292
0
SHARE

सितारगंज क्षेत्र में पूर्ण लॉकडाउन की सूचनाएं आती रही। जिससे नगर व ग्रामीण इलाकों में लोग चिंतित दिखे और बाजार में आवश्यक सामान की खरीददारी करते देखे गए। लेकिन, सितारगंज क्षेत्र में लॉकडाउन की सूचना पूरी तरह निराधार निकली।

जानकारी के अनुसार मंगलवार की सूबह से ही सितारगंज के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में पूर्ण लॉकडाउन की सूचनाएं बहुत ही तेजी से फैली, यहां तक की सोशल मीडिया में भी इस प्रकार की सूचनाएं देखी गई। सितारगंज क्षेत्र में पूर्ण लॉकडाउन की खबर से लोग चिंतित दिखे और बाजार में वे आवश्यक सामान खरीदते देखें गए। इस तरह की सूचनाओं पर जब आधुनिक दुनिया ने उप जिलाधिकारी श्री विवेक प्रकाश से संपर्क किया तो उन्होंने सितारगंज क्षेत्र में पूर्ण लॉकडाउन की सूचना को पूरी तरह मिथ्या बताया। उप जिलाधिकारी ने बताया कि उन्हें सितारगंज क्षेत्र से सुबह से अब तक कई लोगों के फोन इस संबंध में आ चुके हैं जो कि लॉकडाउन सूचना की सत्यता की पुष्टि करना चाह रहे थे। उन्होंने यह भी बताया कि सितारगंज में ऐसी कोई स्थिति नहीं बनी है कि यहां पूर्ण लॉकडाउन लगाया जाए। एसडीएम विवेक प्रकाश ने सितारगंज क्षेत्र में लॉकडाउन की खबर को महज एक अफवाह बताते हुए आम जनता से अपील की है कि सितारगंज क्षेत्र में लॉकडाउन नहीं लगाया गया है। इस लिए किसी को परेशान या चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। सभी लोग शांति और धैर्य बनाएं रखते हुए खुश रहें। साथ ही उन्होंने यह भी जोड़ा कि भले ही क्षेत्र में लॉकडाउन नहीं लगाया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here