Home उत्तराखण्ड सितारगंज यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला

सितारगंज यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला

320
0
SHARE

स्थान सितारगंज उधम सिंह नगर
रिपोर्टर दीपक भारद्वाज सितारगंज

सितारगंज सोमवार यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित भुल्लर एवं कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर हुए मुकदमे को लेकर सितारगंज यूथ कांग्रेसी कार्यकर्ता भड़क उठे और उन्होंने मुख्य चौराहे पर मुख्यमंत्री का पुतला फूंक कर अपना विरोध प्रदर्शन किया यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष संदीप बाबा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए लाल कुआं में यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुमित भुल्लर द्वारा लगातार पेट्रोल एवं डीजल के दामों में हो रही मूल्य वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन किया गया था केंद्र सरकार से वृद्धि वापस लेने की मांग की जा रही थी जो कि संवैधानिक रूप से विपक्ष को सरकार के गलत निर्णय का विरोध करने का अधिकार संविधान में दिया गया है परंतु सरकार द्वारा सत्ता के नशे में चूर होकर कांग्रेस जनों पर मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब तक केंद्र सरकार भाजपा सरकार पेट्रोल एवं डीजल में की गई मूल्यवृद्धि को वापस नहीं लेती तब तक कांग्रेस जन आंदोलन करते रहेंगे यूथ कांग्रेस की ओर से कड़े शब्दों में निंदा करते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवं अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर दर्ज मुकदमे को तुरंत वापस लिए जाने की मांग की है शीघ्र मुकदमे वापस नहीं लिए गए तो धरना प्रदर्शन को बाध्य होंगे सोशल डिस्टेंस का भी पालन किया गया

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here