Home उत्तराखण्ड निकाय संगठन का जिला अध्यक्ष बनने पर सभासदों ने चेयरमैन का किया...

निकाय संगठन का जिला अध्यक्ष बनने पर सभासदों ने चेयरमैन का किया स्वागत

255
0
SHARE

स्थान सितारगंज उधम सिंह नगर उत्तराखंड।
रिपोर्टर -दीपक भारद्वाज सितारगंज

पालिका अध्यक्ष हरीश दुबे नगर निकाय संगठन के जिला अध्यक्ष बनाए गए हैं जिसके बाद सभासद गणों ने पालिकाध्यक्ष का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। जिला अध्यक्ष हरीश दुबे ने कहा कि जिले के चेयरमैनो का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा अधिकारियों के जनहित विरोधी हस्तक्षेप को नगर निकायों में रोका जाएगा। जिला अध्यक्ष हरीश दुबे ने कहा कि जनहित के कार्यों में जिले के चेयरमैन किसी प्रकार का दबाव महसूस नहीं करेंगे। जिले के नगर निकायों को और अच्छा बनाने के लिए आमजन से सुझाव लिए जाएंगे। चेतावनी दी कि खटीमा पालिका अध्यक्ष सोनी राणा को बेवजह किसी अधिकारी की गलती में शामिल किया गया तो जिले के सभी चेयरमैन इसका पुरजोर विरोध करेंगे। इस दौरान सभासद रवि रस्तोगी ने कहा कि उधम सिंह नगर में 16 अध्यक्ष है जिसमें नगर निगम नगर पालिका अध्यक्ष और नगर पंचायत अध्यक्ष शामिल हैं लेकिन सितारगंज नगर पालिका अध्यक्ष हरीश जी को सभी अध्यक्षों ने अपना जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है इससे सितारगंज के साथ-साथ सभी निकायों के विकास को बल मिलेगा। इस दौरान सभासदों ने चेयरमैन हरीश दुबे को मिष्ठान खिलाकर बधाई दी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here