Home उत्तराखण्ड सितारगंज ब्लॉक में ग्राम प्रधान संघ का चुनाव सम्पन्न

सितारगंज ब्लॉक में ग्राम प्रधान संघ का चुनाव सम्पन्न

257
1
SHARE

स्थान-सितारगंज ऊधमसिंहनगर।
रिपोर्टर-दीपक भारद्वाज

सितारगंज ब्लॉक के ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष पद के चुनाव में बिडोरा ग्राम प्रधान भास्कर संभल ने जीत की हासिल।वही सर्वसम्मति से महामंत्री पद पर सिसौना ग्राम प्रधान कुलदीप कंबोज को गया चुना।दोनों बने पदाधिकारियों ने कहा कि जल्द ही ब्लॉक सितारगंज में ग्राम प्रधान संघ कार्यकारणी का होगा विस्तार।

विकास खंड सितारगंज के परिसर में ब्लॉक सितारगंज के ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष पद पर चुनाव सम्पन्न कराये गए।जिसमे ग्राम प्रधान खमरिया के भूपेन्द्र सिंह व ग्राम प्रधान बिडोरा के भास्कर संभल चुनावी मैदान में थे।सितारगंज ब्लॉक के 70 ग्राम प्रधानों में से 64 ग्राम प्रधानों द्वारा मतदान किया गया 6 ग्राम प्रधान किसी न किसी वजह से नही पहुँच पाये।भास्कर संभल को 37 व भूपेन्द्र सिंह को 27 मत पड़े।जिसके बाद 10 मतों से बिडोरा ग्राम प्रधान भास्कर संभल सितारगंज ब्लॉक के अध्यक्ष पद पर काबिज हो गए।इसके बाद सर्व सम्मति से सिसौना ग्राम प्रधान कुलदीप कम्बोज को सितारगंज ब्लॉक के ग्राम प्रधान संघ का महामंत्री चुन लिया गया।वही ग्राम प्रधान संघ सितारगंज ब्लॉक के अध्यक्ष बने भास्कर संभल ने कहा कि जो सितारगंज ब्लॉक के 70 ग्राम प्रधानों में 6 ग्राम प्रधान अपने कामो में व्यस्त होने के कारण नही पहुँच पाये थे। 64 ग्राम प्रधानों द्वारा मतदान किया गया था जिसमे ग्राम प्रधानों ने मेरे पर विश्वास करते हुए जो जिम्मेदारी दी गयी है।उसके लिए मैं 5 सालो तक प्रधानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर दुख सुख में साथ चलूँगा।इनकी जो भी समस्याएं है जैसे ग्राम प्रधानों के मानदेय की लड़ाई है या ग्राम प्रधानों की निधि को काटकर जिला पंचायत को दिया जा रहा है।उसका हम पुरजोर विरोध करेंगे।साथ ही हमारी कई ग्राम सभाएं जंगल मे बसी है।जैसे गिधौर, एचता बी, गोठा,बसघर,पाड़ा गांव,नलई, आदि जिनका पूरी तरह विकास नही हो पा रहा है ऐसी ग्राम सभाओं के विकास के लिए भी प्रयास करूँगा। वही सितारगंज ब्लॉक के ग्राम प्रधान संघ के महामंत्री बने कुलदीप सिंह ने कहा कि ग्राम प्रधानों ने जो हमे जिम्मेदारी दी है। उस जिम्मेदारी को निभाते हुए ग्राम प्रधानों के हितों की लड़ाई लड़ेंगे।ओर उनकी हर समस्या के लिए हम उनके साथ खड़े है।इस मौके पर पूरन सिंह डसीला, जाकिर , जसपाल सिंह, जसवंत सिंह,राजेश रस्तोगी, अर्जुन सिंह, अमरजीत , बूटा सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, मनीष राणा, मनोज राणा,महेंद्र सिंह, समर सिंह, सुखविंदर सिंह मूवी, राकेश राणा, लक्खा सिंह, स्माइल, बलविंदर सिंह सहित समस्त प्रधानजन मौजूद रहे।

 

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here