Home उत्तराखण्ड पंचायत चुनाव के अंतिम लड़ाई के लिए आज नामांकन हुए पूरे

पंचायत चुनाव के अंतिम लड़ाई के लिए आज नामांकन हुए पूरे

242
0
SHARE

त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2019 के तहत जिला पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष तथा क्षेत्र पंचायत प्रमुख, ज्येष्ठ व कनिष्ठ उप प्रमुख पदों के लिए शनिवार को नामांकन हुए।

जिला पंचायत अध्यक्ष पद व उपाध्यक्ष पदों हेतु जिले में तीन-तीन नामांकन हुए है। जिला पंचायत अध्यक्ष पद हेतु विकासखण्ड पोखरी के सलना वार्ड से निर्वाचित जिप सदस्य रजनी भण्डारी, दशोली ब्लाक के देवरखडोरा वार्ड से निर्वाचित सदस्य योगेन्द्र प्रसाद तथा थराली ब्लाक के सूना वार्ड से निर्वाचित सदस्य देवी प्रसाद ने नामांकन किया है। वही उपाध्यक्ष पद हेतु नारायणबगड ब्लाक के कोठली वार्ड से निर्वाचित सदस्य लक्ष्मण सिंह, कर्णप्रयाग ब्लाक के थिरपाक वार्ड से निर्वाचित सदस्य लक्ष्मण सिंह तथा गैरसैंण ब्लाक के कोठा वार्ड से निर्वाचित सदस्य बलवीर सिंह ने नामांकन किया है।

दशोली ब्लाक में क्षेत्र पंचायत प्रमुख का निर्विरोध निर्वाचित होना तय है। दशोली में प्रमुख पद हेतु केवल विनीता देवी ने नामांकन जमा किया है। वही ज्येष्ठ उप प्रमुख के लिए दो तथा कनिष्ठ उप प्रमुख के लिए चार आवेदन जमा हुए है।

घाट ब्लाक में प्रमुख पद के लिए प्रत्याशी अनीता देवी तथा भारती देवी ने अपना नामांकन जमा किए। वही ज्येष्ठ उप प्रमुख के लिए दो तथा कनिष्ठ उप प्रमुख के लिए तीन नामांकन जमा हुए।
कर्णप्रयाग ब्लाक में क्षेत्र पंचायत प्रमुख पद हेतु अंजना देवी तथा चन्द्रेश्वरी देवी ने नामांकन किया। जबकि ज्येष्ठ उप प्रमुख पद हेतु तीन तथा कनिष्ठ उप प्रमुख पद हेतु दो नामांकन जमा हुए।

जोशीमठ ब्लाक में क्षेत्र पंचायत प्रमुख पद हेतु हरीश सिंह परमार तथा मीना देवी ने नामांकन किया। जबकि ज्येष्ठ उप प्रमुख एवं कनिष्ठ उप प्रमुख के लिए भी दो-दो नामंाकन जमा हुए।
पोखरी ब्लाक में क्षेत्र पंचायत प्रमुख पद हेतु प्रीती देवी तथा राधारानी ने नामांकन किया। वही ज्येष्ठ उप प्रमुख एवं कनिष्ठ उप प्रमुख पदों हेतु भी दो-दो नामांकन जमा हुए।

गैरसैंण ब्लाक में क्षेत्र पंचायत प्रमुख पद हेतु वीरेन्द्र लाल तथा शशि देवी ने नामांकन किया है। जबकि ज्येष्ठ उप प्रमुख एवं कनिष्ठ उप प्रमुख पदों हेतु भी दो-दो नामांकन हुए।

देवाल ब्लाक में क्षेत्र पंचायत प्रमुख के लिए दर्शन सिंह तथा दलवीर सिंह ने नामांकन जमा किए। जबकि ज्येष्ठ उप प्रमुख पद के लिए केवल संगीता देवी तथा कनिष्ठ उप प्रमुख पद के लिए केवल हीरा सिंह ने नामांकन जमा किए है।

थराली ब्लाक में क्षेत्र पंचायत प्रमुख के लिए कविता देवी तथा मंजू देवी ने नामांकन किया है। जबकि ज्येष्ठ उप प्रमुख तथा कनिष्ठ उप प्रमुख पदों के लिए भी दो-दो आवेदन हुए है।

नारायणबगड में क्षेत्र पंचायत प्रमुख के लिए पृथ्वीपाल सिंह तथा यशपाल सिंह ने नामांकन जमा किए। जबकि ज्येष्ठ उप प्रमुख व कनिष्ठ उप प्रमुख के लिए भी दो-दो प्रत्याशियों ने नामांकन जमा किए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here