Home उत्तराखण्ड नासूर लामबगड़ स्लाइड कब तक लेगा जान

नासूर लामबगड़ स्लाइड कब तक लेगा जान

501
0
SHARE

मंगलवार को बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर लामबगड स्लाइड जोन पर एक बस के ऊपर भारी बोल्डर गिरने से दुर्घटना हुई है। घटना सुबह लगभग 9ः30 बजे के आसपास हुई, जब बस संख्या यू.के.-11-पीए-0130 बदरीनाथ से जोशीमठ को आ रही थी। बस में 13 लोग सवार थे। घटना की सूचना मिलते ही उप जिलाधिकारी जोशीमठ अनिल कुमार चनियाल एसडीआरएफ, पुलिस एवं राजस्व की टीम घटना स्थल पर पहुॅची और रेस्क्यू आॅपरेशन शुरू किया गया। स्लाइड जोन से लगातार गिर रहे पत्थरों के कारण रेस्कयू में खासी मुश्किलों का सामना करना पड रहा है।

इस दुर्घटना में अभी तक 09 लोगों को रेस्क्यू किया गया है, जिसमें से 01 व्यक्ति की मृत्यु हुई है, जबकि 04 लोग अभी भी बस में फसे हुए है। घटनास्थल पर रेस्क्यू आॅपरेशन जारी है। दुर्घटना में घायल 08 व्यक्तियों को रेस्क्यू कर प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी जोशीमठ लाया गया है।

बस दुर्घटना में घायल हुए व्यक्तियों का विवरण निम्नवत् हैः-
1. चालक सुजान सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह उम्र 53 वर्ष, निवासी थ्युला हरमनी थराली,
2. परिचालक दर्शन सिंह पुत्र रघुबीर सिंह निवासी गा्रम बंगाली, घाट-नन्दप्रयाग
3. जवाहर सिंह पुत्र गब्बर सिंह उम्र 60 वर्ष, निवासी थेंग, जोशीमठ
4. प्रेम सागर पुत्र प्रहलाद प्रसाद, उम्र 42 वर्ष, निवासी गुमनी शिवांग, बिहार
5. जितेंद्र प्रसाद गौड़ पुत्र नगदू प्रसाद गौड, उम्र 40 वर्ष, निवासी गौड़ जिला देवरिया यूपी
6. रवि सिंह पुत्र राम लक्ष्मण सिंह उम्र 27 वर्ष, निवासी महाराष्ट्र
7. सूरज मिश्रा पुत्र विनोद मिश्रा उम्र 21 वर्ष, निवासी मुबई महाराष्ट्र
8. शेलेन्द्र शुक्ला पुत्र नरेन्द्र शुक्ला उम्र 40 वर्ष, निवासी ईसी/78डी-11 मुबंई महाराष्ट्र

बस दुर्घटना में मृतक
1. राजू कुमार उम्र 20 वर्ष, निवासी बिजनोर यू.पी की मृत्यु हुई है,

वही दूसरी ओर मंगलवार को ही सुबह लगभग 3ः00 बजे गैरसैंण ब्लाक के पत्थरकटा तोक में अतिवृष्टि के कारण परिसम्मपतियों का नुकसान हुआ है। जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र से मिली जानकारी के अनुसार पत्थरकटा में अतिवृष्टि के कारण 06 पैदल पुलिया, 04 गौशालाएं क्षतिग्रस्त हुई है। वही प्राथमिक विद्यालय पत्थरकटा की सुरक्षा दीवार तथा भोजन कक्ष क्षतिग्रस्त हुआ है। वही गांव के संपर्क मार्ग व कृषि भूमि भी क्षतिग्रस्त हुई है। हालांकि गैरसैंण में अतिवृष्टि के कारण कोई जनहानि या पशुहानि नही हुई है। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के निर्देश के क्रम में राजस्व की टीम द्वारा क्षेत्र का मौका मुआयना कर क्षति का आंकलन किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here