Home उत्तराखण्ड यात्रियों से भरा वाहन पलटा, पांच घायल

यात्रियों से भरा वाहन पलटा, पांच घायल

256
0
SHARE

चमोली। उत्तराखंड में आज सुबह बदरीनाथ जाते समय यात्रियों से भरा वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार हादसा सुबह पांच बजे चमोली का है। टैंपो ट्रेवलर संख्या येके05पीए0139 हादसे का शिकार हो गया। सभी यात्री उज्जैन से बदरीनाथ धाम दर्शन के लिए जा रहे थे। लेकिन तभी वाहन तेज गति होने के कारण मोड पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में पांच यात्रियों को गंभीर चोटें आई। यातायात पुलिस का कहना है कि सभी यात्री सकुशल हैं। अभी ऑबजरवेशन के लिए अस्पताल में रखा गया है। वहीं आगराखाल-दियूली मोटर मार्ग पर कखील के समीप कार अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। कार में सवार लोगों की चीख पुकार सुनकर स्थानीय लोगों ने घटना स्थल पर पहुंचकर घायलों को खाई से निकाला। कार दुर्घटनाग्रस्त होने से सात लोग घायल हो गए। तीन घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें श्रीदेव सुमन अस्पताल से हायर सेंटर जौलीग्रांट के लिए रेफर किया गया है। चार घायलों का यहां अस्पताल में उपचार चल रहा है।घायल सुंदर सिंह (45) पुत्र गोबर सिंह निवासी बड़धार, उम्मेद सिंह भंडारी (24) पुत्र बचन सिंह निवासी खरकी, जलमा देवी (65) पत्नी सर्वजीत सिंह निवासी ग्वाड़ गांव की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें श्रीदेव सुमन अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर जौलीग्रांट रेफर कर दिया गया है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here