Home उत्तराखण्ड जोशीमठ में शुक्रवार को नृसिंह जयंती धूमधाम से मनाई गई।

जोशीमठ में शुक्रवार को नृसिंह जयंती धूमधाम से मनाई गई।

714
0
SHARE

नृसिंह मंदिर जोशीमठ में शुक्रवार को नृसिंह जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान जहां मंदिर परिसर में बीते चार दिनों से चल रहा लक्ष्मी नरसिंह महायज्ञ पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुआ। वहीं बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति, देव पूजाई समिति और स्थानीय लोगों द्वार नगर में भगवान नृसिंह की भव्य झांकी निकाली गई।
शुक्रवार को प्रातः विशेष पूजाओं का आयोजन किया गया। यहां ब्राह्मणों द्वारा भगवान नृंसंह का अभिषेक कर नृंसह पाठ किया गया। वहीं दूसरी ओर मंदिर परिसर में चल रहे महायज्ञ में वेद मंत्रों के साथ पूर्णाहुति का आयोजन किया गया। इस दौरान दो हजार से अधिक लोगों ने पूजा प्रक्रिया में भाग लिया। आचार्य सत्यनारायण ने बताया कि गो पूजन और सभी देवी देवताओं भोग प्रसाद आदि का भगवान नरसिंह व बद्रीनारायण को अर्पित किया गया। महामंडलेश्वर स्वामी अभिषेक आनंद गिरी महाराज ने बताया कि विश्व शांति के लिए किया गया यज्ञ विधि विधान के द्वारा संपन्न हो गया और भविष्य में भी उत्तराखंड के अन्य सिद्ध पीठों में इस यज्ञ का आयोजन भव्य तरीके से किया जाएगा। इसके बाद नगर में नृसिंह भगवान की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। जिसके बाद देर शाम आयोजित कार्यक्रम में भगवान नृसिंह ने अपने पश्वा पर अवतरित होकर श्रद्धालुओं का आषीश दिया। समापन के मौके पर मंदिर परिसर में भव्य भंडारे का भी आयोजन किया।
इस मौके पर बद्रीनाथ धाम के धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल, बीकेटीसी अध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल देव पूजा समिति के सदस्य विजय डिमरी, उमेश सती, अजय रतूड़ी, ,नगर पालिका अध्यक्ष शैलेन्द्र पंवार, व्यापार संघ अध्यक्ष नैन सिंह भंडारी, ऋषि प्रसाद सती, रमेश चंद्र सती, रोहित परमार, रामकृष्ण रावत, माधवप्रसाद सेमवाल, चंडी प्रसाद बहुगुणा, उमेश सती,माधुयी सती, रेवती भट्ट, उर्मिला बहुगुणा, बीना बहुगुणा आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here