Home उत्तराखण्ड कूडे़ के ढेर को लेकर गुस्साये लोगों ने किया प्रदर्शन

कूडे़ के ढेर को लेकर गुस्साये लोगों ने किया प्रदर्शन

311
0
SHARE

हल्द्वानी। शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगने से गुस्साये लोगों ने प्रदर्शन कर नगर निगम प्रशासन का पुतला फूंका। इस दौरान उनका कहना था कि शहर में कूड़ा निस्तारण न होने से बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है वहीं निगम प्रशासन कूड़ा फेंकने के लिए स्थान चिंह्ति नहीं कर पाया है। कांग्रेस नेता हेमंत साहू के नेतृत्व में तमाम लोग मंगलवार को पटेल चैक के पास एकत्र हुए। इस दौरान उन्होंने प्रदर्शन करते हुए नगर निगम प्रशासन का पुतला फूंका। इस बीच साहू ने कहा कि बीते छह दिनों से शहर की सडकों व गलियों में कूड़ा सड़ रहा है। इसकी दुर्गंध से जहां लोगों का जीना मुहाल हो रहा है वहीं संक्रामक रोगों के फैलने का खतरा भी बना हुआ है। नगर निगम प्रशासन अब तक कूड़ा फेंकने के लिए स्थान चिंह्ति नहीं कर पाया। यह मामला एनजीटी के आदेशों के उल्लंघन का भी बनता है। शहर में जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान को भी पलीता लगा रहे हैं। वक्ताओं का कहना था कि नगर निगम लाखों का टैक्स तो वसूल रहा है लेकिन कूड़ा निस्तारण की वैकल्पिक व्यवस्था नहीं कर पा रहा है। पुतला फूंकने वालों में विशाल भारती, हृदयेश कुमार, राजेन्द्र सिंह बिष्ट, शरीक खान, जमील कुरैशी, लक्ष्मी नारायण, मो.अनीस, इरशाद हुसैन, दौलत सिंह, साहिल, राज सैनी, भुवन उप्रेती, मुकेश जोशी, अनुराग सक्सेना, मथुरा प्रसाद, नवीन जोशी, जीतू सागर, नदीम खान, शुभम ठाकुर, दीपक गुप्ता आदि शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here