Home राज्य समाचार उत्तराखण्ड मसूरी में छात्राओं का पीछा करने से रोका तो पर्यटकों ने किया...

मसूरी में छात्राओं का पीछा करने से रोका तो पर्यटकों ने किया लहूलुहान

108
0

पर्यटन सीजन में उत्तराखंड के पर्वतीय स्थलों पर जहां सैलानियों की भीड़ उमड़ रही है, वहीं कुछ असामाजिक तत्वों की वजह से अराजकता का माहौल भी बनता जा रहा है। इसी कड़ी में मसूरी से एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जिसने स्थानीय लोगों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

दोपहर के समय मसूरी के कैंपटी टैक्सी स्टैंड के पास अपने घर लौट रही छात्राओं का चार बाहरी युवक पीछा कर रहे थे। जब स्थानीय लोगों ने युवकों को टोका और छात्राओं से छेड़छाड़ करने से मना किया, तो आरोपितों ने शार्प हथियार से हमला कर तीन स्थानीय लोगों को घायल कर दिया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चार में से दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य दो फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि फरार युवकों की तलाश जारी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार दिलाया गया और मेडिकल कराने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।

स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर आक्रोश है और उन्होंने पर्यटक स्थलों पर बढ़ रही गुंडागर्दी पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

यह घटना राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन के लिए चेतावनी है कि पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ कानून व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान देना अब आवश्यक हो गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here