Home उत्तराखण्ड चमोली मे दो जगह सड़क दुर्घटनाएं, 3 की मौत 6 घायल*

चमोली मे दो जगह सड़क दुर्घटनाएं, 3 की मौत 6 घायल*

640
0

 

चमोली मे बारिश और बर्फबारी लोगो के लिए मुश्किले पैदा कर रही है तो वही बारिश से अब सडक हादसे भी हो रहे है आज दोपहर के बाद देवाल ब्लॉक के वाण गांव में भारी बर्फबारी के कारण एक मैक्स खाई में जा गिरी। जिस में कुल 4 लोग सवार थे।सभी एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार चारों वाण गांव से देवाल की ओर आ रहे थे। वाण गांव से 1 किलोमीटर दूर अचानक मैक्स असंतुलित होकर खाई में जा गिरी। वाहन में 4 लोग सवार थे। जबकि तीन आंशिक रूप से घायल है। धनीराम उम्र 37 साल, प्रेम राम उम्र 35 साल, बख्तावर उम्र 34 साल घायल बताए जा रहे हैं।
वहीँ एक दुुुुर्घटना मे घाट- रामनी मोटर मार्ग पर चरबग के पास एक बुलेरेा के ख़ाई मे गिरने से 2 लोगों की मौत तथा 1 घायल हो गया है।
*मृतको मे लक्ष्मी देवी 42 निवासी बांगाली गांव विकासखंड घाट,राजेन्द्र सिंह(चालक)45 वर्ष निवासी घाट बांगाली,
घायल—हरपाल सिंह उम्र 24 घायल,निवासी घाट बंगाली गांव।
चरबंग गांव में रिस्तेदारी में शादी के कार्ड बांटने जा रहे थे तीनो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here