Home राज्य समाचार उत्तराखण्ड सैनिकों का उत्साह वर्धन और ‘‘ऑपरेशन सिंदूर’’ के समर्थन में होगी तिरंगा...

सैनिकों का उत्साह वर्धन और ‘‘ऑपरेशन सिंदूर’’ के समर्थन में होगी तिरंगा यात्रा, सीएम भी होंगे शामिल

76
0

देश के सैनिकों का उत्साह वर्धन और ‘‘ऑपरेशन सिंदूर’’ के समर्थन में 12 मई,2025 को प्रात 7ः00 बजे देहरादून में शौर्य स्थल चीडवाली बाग, बीजापुर के समीप से शहीद स्मारक गांधी पार्क तक भव्य शौर्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। शौर्य तिरंगा यात्रा की विस्तृत रूपरेखा तैयारी को लेकर जिलाधिकारी सविन बंसल ने आज रेखीय विभागों के आला अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए भव्य आयोजन को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने आम जनमानस को उक्त शौर्य तिरंगा यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करने की अपील की है।

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, अपर जिलाधिकारी जय भारत सिंह, परियोजना निदेशक विक्रम सिंह, एसडीएम कुमकुम जोशी, डीडीओ सुनील कुमार, सीईओ वीके डोढियाल, डीएसओ के के अग्रवाल एवं रेखीय विभागों के अन्य अधिकारी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here