Home राज्य समाचार उत्तराखण्ड देश का सर्वश्रेष्ठ खेल विश्वविद्यालय बनेगा उत्तराखंड में: रेखा आर्या

देश का सर्वश्रेष्ठ खेल विश्वविद्यालय बनेगा उत्तराखंड में: रेखा आर्या

72
0

उत्तराखंड में बनने जा रहे खेल विश्वविद्यालय को देश का सर्वश्रेष्ठ मॉडल बनाने की तैयारी लगातार की जा रही है।खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि देश में जितने भी खेल विश्वविद्यालय स्थित हैं, उन सभी का वर्किंग मॉडल, उनके कोर्स और स्टाफ स्ट्रक्चर का अध्ययन करके प्रदेश में खेल विश्वविद्यालय का बेस्ट मॉडल तैयार किया जाएगा। खेल मंत्री ने कहा कि खेल विश्वविद्यालय में जितने पदों की आवश्यकता है, इस बारे में शासन से जल्द अनुमति ली जाएगी। साथ ही मंत्री ने बताया कि खेल विश्वविद्यालय के प्रस्ताव पर केंद्रीय स्तर से वन विभाग की जो आपत्ति थी, उसका निवारण किया जा रहा है। जिससे आगामी 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस पर विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here