देहरादून जिले में पिछले 35 घंटे लगातार बारिश देखने क़ो मिली हैं जिसके बाद से देहरादून के कई इलाकोंमें आपदा के हालात कई जगहों पर दिखाई दें रहें हैं वही आज लगातार बारिश के चलते चकराता के सिलिखड्ड कुनैन में आपदा की भेंट चढ़ा स्कूल
देहरादून पद के तहसील चकराता के अंतर्गत सिलिखड्ड कुनैन मोटर मार्ग ग्रस्त क्षतिग्रस्त होने के कारण से राजकीय इंटर कॉलेज मलवे से दब चुका है
वही मौसम खराबी के चलते भारतीय मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 09 जुलाई, 2023 को जारी मौसम अनुसार दिनांक 09 जुलाई, 2023 से 10 जुलाई 2023 को जनपद देहरादून में कहीं-कहीं गर्जना पूर्वानुमान के के साथ आकाशीय बिजली चमकने एवं वर्षा के अति तीव्र से अत्यंत तीव्र वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वर्तमान में जनपद के समस्त क्षेत्रों में मध्यम से भारी वर्षा को दृष्टिगत संवेदनशील स्थलों में भूस्खलन की सम्भावना बढ़ जाती है। इससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित हो सकती है। अतः आपदा न्यूनीकरण के दृष्टिगत जनपद के कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं और आंगनबाडी केन्द्रों हेतु दिनांक 10 जुलाई 2023 को एक दिन का अवकाश घोषित किया जाता है।










