Home राज्य समाचार उत्तराखण्ड 381 होमगार्ड के पदों की भर्ती पर मांगी अनुमति।

381 होमगार्ड के पदों की भर्ती पर मांगी अनुमति।

225
0

देहरादून: 

प्रदेश में कुल 5618 पुरुष और 548 महिला होमगार्ड के पद स्वीकृत हैं,इनमें से 5157 पुरुष और 216 महिला होमगार्ड उपलब्ध हैं। पुरुष और महिला होमगार्ड के 381 पदों पर भर्ती के लिए मांगी अनुमति।वर्तमान में 320 महिला होमगार्ड की भर्ती चल रही है, जिसके लिए गत फरवरी में आदेश जारी किए गए थे।होमगार्ड विभाग ने 381 पदों पर भर्ती की अनुमति मांगी है।

जिसमें 379 पुरुष और दो महिला होमगार्ड के पद खाली हैं। कमांडेंट जनरल होमगार्ड की ओर से गृह विभाग को इसके लिए पत्र लिखा गया है।विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में कुल 5618 पुरुष और 548 महिला होमगार्ड के पद स्वीकृत हैं। इनमें से 5157 पुरुष और 216 महिला होमगार्ड उपलब्ध हैं। वर्तमान में 320 महिला होमगार्ड की भर्ती चल रही है, जिसके लिए गत फरवरी में आदेश जारी किए गए थे।

कुल मिलाकर पुरुष होमगार्ड के 461 और महिला होमगार्ड के 13 पद रिक्त हैं। इनमें से पुरुष होमगार्ड के 82 पद मृतक आश्रितों के लिए आरक्षित हैं। जबकि, महिला के 11 पदों पर मृतक आश्रित कोटे से भर्ती होनी है।इस हिसाब से अब महिला होमगार्ड के कुल दो पदों पर भर्ती की जानी है। जबकि, पुरुष 379 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए अनुमति शासन से मांगी गई है।