Home राज्य समाचार उत्तराखण्ड नशे पर प्रभावी अंकुश हेतु दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही

नशे पर प्रभावी अंकुश हेतु दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही

5
0

*नशे पर प्रभावी अंकुश हेतु दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही*

*सेलाकुई स्थित फार्मा सिटी कम्पनियों में पुलिस द्वारा औषधि विभाग की टीम के साथ की औचक निरीक्षण की कार्यवाही*

*संदिग्धता के आधार पर कंपनियों से उठाए दवाइयां के सैंपल, परीक्षण हेतु भेजे जायेंगे प्रयोगशाला*

*प्रयोगशाला रिपोर्ट प्राप्त होने पर की जायेगी अग्रिम कार्यवाही*

*थाना सेलाकुई*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाते हुए इसमें लिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने तथा औषधी विभाग के साथ समन्वय स्थापित करते हुए समय-समय पर फार्मास्युटिकल कम्पनियों तथा मेडिकल स्टोरों के औचक निरीक्षण के निर्देश दिये गये हैं।

उक्त निर्देशों के अनुपालन में सेलाकुई पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए आज दिनांक: 04-02-26 को औषधि विभाग के साथ सेलाकुई क्षेत्रान्तर्गत स्थित फार्मा सिटी में स्थापित कम्पनियों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान औषधी विभाग की टीम द्वारा कम्पनियों में औषधियों की गुणवत्ता की जांच की गई, साथ ही कुछ दवाइयों के सैम्पल लिये गये, जिन्हें परीक्षण हेतु प्रयोगशाला भेजा जायेगा। परीक्षण हेतु भेजी जा रही औषधियों की रिपोर्ट में संदिग्धता पाये जाने पर सम्बन्धित कम्पनी के विरूद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

*पुलिस टीम :-*
1- उ०नि० पी०डी० भट्ट, थानाध्यक्ष सेलाकुई
2- व०उ०नि० जितेंद्र कुमार
3- उ०निरी० संतोष बिष्ट (अभिसूचना इकाई)
4- हे०कां० महेंद्र

*औषधि विभाग टीम*
1- श्री मनिंदर सिंह राणा औषधि निरीक्षक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here