Home उत्तराखंड की ताज़ा खबर (बड़ी खबर)देहरादून: सीएम धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक संपन्न, सहकारिता से...

(बड़ी खबर)देहरादून: सीएम धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक संपन्न, सहकारिता से लेकर पर्यटन तक लिए गए बड़े फैसले

51
0

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में हुई कैबिनेट बैठक में सहकारिता, पशुपालन, डेयरी और पर्यटन विभाग से जुड़े कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक के बाद सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने पत्रकार वार्ता में निर्णयों की जानकारी दी।

कैबिनेट ने सहकारिता विभाग के ऑडिट सिस्टम को मजबूत करने के लिए ब्लॉक से लेकर राज्य स्तर तक ऑडिट कराने के प्रस्ताव को मंजूरी दी। इसके लिए उप निबंधक (ऑडिट) लेवल-11 का नया पद सृजित किया जाएगा, जो अगले पांच वर्षों तक प्रतिनियुक्ति के आधार पर भरा जाएगा।

बैठक में बदरीनाथ धाम के सौंदर्यीकरण से जुड़े प्रस्तावों पर भी मुहर लगी। इसके तहत धार्मिक और सांस्कृतिक चित्रों से दीवारों को सजाया जाएगा। देहरादून स्थित आईएसबीटी की दीवारें भी इस अभियान में शामिल होंगी।

डेयरी विभाग द्वारा चलाई जा रही अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 90% सब्सिडी वाली ‘गाय योजना’ को ‘गंगा गाय योजना’ के साथ मर्ज कर दिया गया है। अब इस योजना का लाभ सामान्य वर्ग के लोग भी ले सकेंगे। हालांकि, सामान्य वर्ग के लिए मिलने वाली सब्सिडी की दर पर फैसला अगली कैबिनेट बैठक में होगा।

इसके अलावा पशुपालन विभाग में पशुधन प्रसार अधिकारियों के 429 रिक्त पदों को भरने की दिशा में भी एक बड़ा निर्णय लिया गया है। इन पदों के लिए आवश्यक दो वर्ष की प्रशिक्षण अवधि को घटाकर एक वर्ष कर दिया गया है, ताकि भर्ती प्रक्रिया शीघ्र पूरी हो सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here