Home राज्य समाचार उत्तराखण्ड विकासनगर के कटापत्थर में यमुना नदी में डुबने से एक युवक की...

विकासनगर के कटापत्थर में यमुना नदी में डुबने से एक युवक की मौत

112
0

संवाददाता अनिल दुबे

विकासनगर के कटापत्थर में यमुना नदी में डुबने से एक युवक की मौत हो गई आपको बता दें कि
6 युवको का एक दल विकासनगर के कटापत्थर मे घूमने के लिये गया था। इसी दौरान यमुना नदी में नहाने के लिए उतरा एक युवक पानी मे डूब गया।जानकारी के मुताबिक रविवार जुड्डो डैम से यमुना नदी में पानी छोड़ा गया था जिसकी वजह से नदी में पानी का जल स्तर बढ़ता देख सभी लोगों में अफरा तफरी मच गई और सभी नदी से बाहर निकलने के लिये भागने लगे लेकिन 28 वर्षीय छरबा निवासी अभिषेक चौहान नदी से बाहर नहीं निकल पाया घटना मे युवक नदी के तेज बहाव में बह गया। वही इसकी सूचना मिलते ही जल पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की तलाश के लिए रेसक्यू अभियान चलाया
सर्च ऑपरेशन के दौरान नदी में बहे युवक की डेड बॉडी डाकपत्थर बैराज से बरामद कर ली

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here