Home राज्य समाचार उत्तराखण्ड शिक्षिका से स्कूल में छेड़छाड़, लिपिक पर मुकदमा दर्ज

शिक्षिका से स्कूल में छेड़छाड़, लिपिक पर मुकदमा दर्ज

184
0

हरिद्वार के बहादराबाद क्षेत्र में एक सरकारी स्कूल में सहायक अध्यापिका के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि इसी स्कूल में कार्यरत लिपिक ने शराब के नशे में शिक्षिका के साथ छेड़छाड़ कर दी। शिक्षिका की शिकायत पर पुलिस ने लिपिक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना बहादराबाद क्षेत्र निवासी पीड़िता महिला अध्यापिका एक कन्या जूनियर हाईस्कूल में सहायक अध्यापिका के पद पर कार्यरत है। विद्यालय में लिपिक के पद पर कार्यरत वरुण निवासी रोहालकी भी तैनात है। शेष स्टाफ महिलाएं हैं।

पीड़िता की एफआईआर के अनुसार, दिनांक 10 मई को ड्यूटी के दौरान वह अपनी एक अन्य महिला सहकर्मी के साथ विद्यालय की रसोई की ओर जा रही थी। उसी समय वरुण ने उनका हाथ पकड़कर अभद्रता की और छेड़छाड़ का प्रयास किया।

दूसरी अध्यापिका ने तत्काल उसे धक्का देकर विरोध करते हुए शोर मचाया, जिसके बाद आरोपी मौके से भाग गया। आरोप है कि वह नशे की हालत में था। पीड़िता ने बहादराबाद थाने में तहरीर दी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here