Home राज्य समाचार उत्तराखण्ड देहरादून में देर रात पार्टी पर पुलिस सख्त, SSP ने खुद पहुंचकर...

देहरादून में देर रात पार्टी पर पुलिस सख्त, SSP ने खुद पहुंचकर क्लब कराया बंद

40
0

देहरादून। शहर में बढ़ते देर रात पार्टी कल्चर पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। इसी कड़ी में शनिवार देर रात राजपुर रोड क्षेत्र में एक क्लब में चल रही पार्टी को पुलिस ने बंद करा दिया।

जानकारी के अनुसार, राजपुर रोड स्थित रोमिलेन में पार्टी की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। देर रात जाखन क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की सूचना मिलते ही एसपी सिटी प्रमोद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और क्लब को खाली कराने की कार्रवाई शुरू की।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल भी मौके पर पहुंचे और स्वयं मोर्चा संभाला। उन्होंने क्लब के अंदर चल रही पार्टी को तुरंत बंद कराया और सभी लोगों को बाहर निकलवाया। पुलिस की इस कार्रवाई से देर रात तक चलने वाले पार्टी कल्चर पर सख्त संदेश गया है।

बताया जा रहा है कि हाल ही में हुई एक आपराधिक घटना के बाद पुलिस प्रशासन शहर में कानून-व्यवस्था को लेकर और अधिक सतर्क हो गया है। इसी के चलते देर रात होने वाली गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि नियमों के विरुद्ध चलने वाली पार्टियों और अवैध गतिविधियों पर आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here