Home राज्य समाचार उत्तराखण्ड राजमिस्त्री बना चोर, 9 लाख की ज्वैलरी-नकदी बरामद

राजमिस्त्री बना चोर, 9 लाख की ज्वैलरी-नकदी बरामद

5
0

हल्द्वानी:

मुखाना पुलिस आर एस टीम का संयुक्त कारवाई में पकड़ा गया अंतरराज्यीय शातिर पा
राजमिस्त्री बनकर करता था घरों में रेकी, उत्तराखंड, यूपी, हरियाणा और हिमाचल में कई घटनाओं में शामिल |
हल्द्वानी, 04 अप्रैल 2026: एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के नेतृत्व में मुखानी पुलिस और एसओजी टीम ने मुखानी क्षेत्र में हुई चोरी की घटनाओं का सफल खुलासा किया। कार्रवाई में 9 लाख रुपये से अधिक के सोने-चांदी के आभूषण और नगदी बरामद की गई।
सीसीटीवी फुटेज और मैनुअल इंटेलिजेंस से पकड़ में आया शातिर चोर
जांच के दौरान पुलिस ने सत्यानंद कॉलोनी और हिम्मतपुर मल्ला में हुई दो चोरियों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। लगातार दबिश और सर्विलांस के बाद 3 अप्रैल 2026 को गुसाईपुर तिराहे के पास से आरोपी मुंशी राम उर्फ सोनू (41 वर्ष), निवासी बेहट, सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार किया गया।
आरोपी का आपराधिक नेटवर्क और कबूलनामा
पूछताछ में आरोपी ने दोनों चोरी की घटनाओं को कबूला पुलिस के अनुसार वह उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में कई चोरी की घटनाओं में शामिल रहा है। आरोपी परों में रेकी राज मिस्त्री का काम करते हुए करता था। पुलिस ने उसके कब्जे से 22,460 रुपये नगद और सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए।

बरामद माल
पुलिस ने दोनों मामलों से संबंधित सोने चांदी के आभूषण और नगदी बरामद की है। मामले 01 (FIR No. 27/26) में 1 जोड़ी चैन पट्टी, 2 गले की चेन, 3 अंगूठियां, 2 जोड़ी धागुले और 22,460 रुपये नगद बरामद किए गए मामले 02 ( FIR No. 35/26) में 1 मंगलसूत्र, 1 जोड़ी पाँची, 1 मांगटीका, 1 अंगूठी और 1 जोड़ी कान के झुमके पीली धातु के बरामद हुए। कुल मिलाकर लगभग 9 लाख रुपये से अधिक के कीमती आभूषण और नगदी पुलिस की गिरफ्त में आए।
अभियुक्त की पहचान
गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुंशी राम उर्फ सोनू (41 वर्ष) के रूप में हुई है, जो कस्बा बेहट, सहारनपुर उत्तर प्रदेश का निवासी है। आरोपी का आपराधिक इतिहास लंबा रहा है, जिसमें उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और अन्य राज्यों में कई चोरी की घटनाएं शामिल हैं। पुलिस के अनुसार वह राजमिस्त्री का काम करते हुए घरों में रेकी और चोरी करता था, और अभी अन्य राज्यों में उसके द्वारा किए गए अपराधों की जांच जारी है।

पुलिस की सराहना और टीम का पुरस्कार
इस सफलता पर एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने पुलिस टीम को 1,500 रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया। टीम में थानाध्यक्ष सुशील जोशी, उपनिरीक्षक वीरेंद्र चंद उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह सहित सर्विलांस और सीसीटीवी टीम के कई पुलिसकर्मी शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here