Home राज्य समाचार उत्तराखण्ड सतपुली के पास वाहन हादसा, खाई में गिरे व्यक्ति का शव SDRF...

सतपुली के पास वाहन हादसा, खाई में गिरे व्यक्ति का शव SDRF ने निकाला

2
0

*सतपुली के निकट वाहन दुर्घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु, एसडीआरएफ ने खाई से शव किया बरामद*

थाना सतपुली से एसडीआरएफ पोस्ट सतपुली को सूचना प्राप्त हुई कि सतपुली मार्केट से ऊपर एक वाहन गहरी खाई में गिर गया है। सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ टीम उप निरीक्षक सावर सिंह के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
घटनास्थल पर पहुंचने पर पाया गया कि वाहन लगभग 200 मीटर गहरी खाई में गिरा हुआ था। वाहन में एक व्यक्ति सवार था, जिसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो चुकी थी।

एसडीआरएफ टीम द्वारा अत्यंत कठिन परिस्थितियों में सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाते हुए मृतक के शव को गहरी खाई से बाहर निकाला गया तथा अग्रिम कार्यवाही हेतु शव को जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।
मृतक की पहचान हरिओम पुत्र जगदीश, निवासी पिलखुवा, जनपद हापुड़ (उत्तर प्रदेश), उम्र लगभग 42 वर्ष के रूप में हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here