Home राज्य समाचार उत्तराखण्ड 90 लाख रुपये लेकर बेच दिया बैंक में बंधक मकान, ऐसा खुला...

90 लाख रुपये लेकर बेच दिया बैंक में बंधक मकान, ऐसा खुला मामला

174
0

90 लाख रुपये लेकर बेच दिया बैंक में बंधक मकान, ऐसा खुला मामला
देहरादून में अमित गुलाटी नामक व्यक्ति से 90 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। संदीप कुमार नामक व्यक्ति ने उन्हें एक बंधक मकान दिखाया और उसे सुनीता गौतम से खरीदने का दावा किया। रजिस्ट्री के बाद जब गुलाटी कब्जा लेने पहुंचे तो उन्हें पता चला कि मकान बैंक में बंधक है। पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

कुछ आरोपितों ने मिलकर एक व्यक्ति को बैंक में बंधक मकान बेच दिया। आरोपितों ने पीड़ित से 90 लाख रुपये भी ले लिए। रजिस्ट्री करने के बाद पीड़ित जब मकान पर कब्जा लेने पहुंचे तो वहां पुलिस ने उन्हें बाहर कर दिया। इस मामले में शहर कोतवाली पुलिस ने पांच आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी तहरीर में अमित गुलाटी निवासी डालनवाला ने बताया कि वह एक जमीन या मकान की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात संदीप कुमार निवासी हरिद्वार से हुई। संदीप ने उन्हें एक मकान दिखाया और कहा कि यह मकान उन्होंने सुनीता गौतम निवासी रुड़की जिला हरिद्वार से खरीदा है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्हें मकान पसंद आ गया और मकान का सौदा 90 लाख रुपये में तय हुआ।
पीड़ित ने बताया कि उन्होंने पूरी रकम आरोपित को दे दी और रजिस्ट्री भी करवा दी। जब वह कब्जा लेने पहुंच तो उस दौरान सुनीता गौतम तेलुराम गौतम, संजय कुमार व हर्ष गौतम के साथ पहुंची और जबरन कब्जे का प्रयास करने लगी।

पुलिस के आने पर उन्हें बाहर भगा दिया। जब उन्होंने मकान के बारे में जानकारी जुटाई तो पता चला कि मकान बैंक में बंधक था। आरोपितों ने षड़यंत्र के तहत उन्हें मकान दिखाकर उनसे 90 लाख रुपये हड़प लिए।

शहर कोतवाल प्रदीप पंत ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपित संदीप कुमार, सुनीता गौतम, तेलुराम, संजय कुमार व हर्ष गौतम के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here