इस वक्त बड़ी खबर देहरादून के सेलाकुई क्षेत्र से आ रही है जहां नशे में धुत, तेज रफ्तार ऑल्टो चालक ने बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों को रौंद डाला ।
सेलाकुई निगम रोड पर हुए इस हादसे में 10 स्कूली बच्चे घायल हो गए।
हादसा उस वक्त हुआ जब सेलाकुई राजकीय इंटर कॉलेज की छुट्टी के बाद बड़ी संख्या में बच्चे रोड से गुजर रहे थे ।
Cctv फुटेज में देखिए कैसे तेज रफ्तार ऑल्टो चालक बच्चों को रौंदता चला गया।
घटना में 10 बच्चे घायल हुए जिनमें से तीन की हालत गंभीर बनी हुई है ।
गंभीर घायल बच्चों को हायर सेंटर रेफर किया गया है ।
नशे में धुत ऑल्टो चालक को वहां की जनता ने धोया और पुलिस के हवाले कर दिया और पुलिस जांच में जुट गई है










