Home राज्य समाचार उत्तराखण्ड पाटला तोक में लकड़ी से बने घर में शॉर्ट सर्किट से लगी...

पाटला तोक में लकड़ी से बने घर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग

113
0

महिला और उनके 10 वर्षीय पोते की जलकर मौत

थराली।

ग्वालदम के पाटला तोक में बुधवार रात लकड़ी से बने एक घर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। घटना में 80 वर्षीय महिला और उनके 10 वर्षीय पोते की जलकर मौत हो गई। ग्वालदम ग्राम पंचायत के पाटला तोक में दिनेश गढ़िया परिवार के साथ रहते हैं। गुरुवार रात दिनेश की मां हरमा देवी और बेटा अंकित घर की दूसरी मंजिल में सो रहे थे। दिनेश, पत्नी और बेटी घर के निचले हिस्से में थे। रात करीब 10 बजे ऊपरी मंजिल में आग लग गई।

गहरी नींद में सो रहे दादी और पोते को इसका पता नहीं चला। कुछ देर बाद आग से झुलसी मां निचले कमरे में आ गिरी। इसके बाद ही दिनेश को घटना का पता चला। लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया और दादी और पोते को अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गांव में मातम पसर गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here