Sign in
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • खेल
  • क्राइम
  • धर्म
  • व्यापार
  • पर्यटन
Sign in
Welcome!Log into your account
Forgot your password?
Privacy Policy
Password recovery
Recover your password
Search
23 C
Dehradun
Saturday, May 9, 2026
  • Sign in / Join
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Privacy Policy
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.
https://newsnetindia.com/
Google search engine
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • खेल
  • क्राइम
  • धर्म
  • व्यापार
  • पर्यटन
Home राज्य समाचार उत्तराखण्ड उत्तराखण्ड में यूसीसी लागू करने के लिए नियमावली और क्रियान्वयन समिति ने...
  • राज्य समाचार
  • उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड में यूसीसी लागू करने के लिए नियमावली और क्रियान्वयन समिति ने मुख्यमंत्री को सौंपा ड्राफ्ट

By
Web Editor
-
October 18, 2024
238
0
Facebook
X
Pinterest
WhatsApp
    • उत्तराखण्ड में यूसीसी लागू करने के लिए नियमावली और क्रियान्वयन समिति ने मुख्यमंत्री को सौंपा ड्राफ्ट
    • राज्य में यूसीसी लागू करने के लिए कैबिनेट में जल्द तय की जाएगी तिथि-  मुख्यमंत्री

    समान नागरिक संहिता, उत्तराखण्ड 2024 अधिनियम के राज्य में क्रियान्वयन के लिए सेवानिवृत्त आई.ए.एस.श्री शत्रुघ्न सिंह की अध्यक्षता में बनाई गई ‘नियमावली और क्रियान्वयन समिति’ ने शुक्रवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को नियमावली का ड्राफ्ट सौंपा। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष सेवानिवृत्त आई.ए.एस.श्री शत्रुघ्न सिंह, सदस्य सामाजिक कार्यकर्ता श्री मनु गौड़, दून विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल, अपर पुलिस महानिदेशक श्री अमित सिन्हा और स्थानिक आयुक्त श्री अजय मिश्रा मौजूद थे।

    समिति द्वारा समान नागरिक संहिता, उत्तराखण्ड 2024 अधिनियम की नियमावली का ड्राफ्ट सौंपे जाने के बाद मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 2022 में प्रदेश में नई सरकार बनने के बाद हमने मंत्रिमंडल की पहली बैठक में निर्णय लिया कि प्रदेश में समान नागरिक संहिता को लागू करने के लिए एक विशेषज्ञ समिति का गठन करेंगे। सेवानिवृत्त न्यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में विशेषज्ञ समिति बनाई गई। कमेटी के रिपोर्ट सौंपने के बाद 07 फरवरी, 2024 को राज्य विधान सभा में पारित किया गया। उत्तराखण्ड समान नागरिक संहिता विधेयक 2024 पर महामहिम राष्ट्रपति की सहमति के बाद 12 मार्च, 2024 को समान नागरिक संहिता उत्तराखण्ड, 2024 अधिनियम पारित हुआ।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा समान नागरिक संहिता अधिनियम की नियमावली आज सौंपी गई है। इस नियमावली में मुख्य रूप से चार भाग है। जिसमें विवाह एवं विवाह-विच्छेद लिव-इन रिलेशनशिप, जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण तथा उत्तराधिकार सम्बन्धी नियमों के पंजीकरण संबंधी प्रक्रियाएं उल्लिखित है। उन्होंने कहा कि जल्द ही मंत्रिमंडल की बैठक में इस अधिनियम को राज्य में प्रभावी रूप से लागू करने के लिए तिथि तय की जायेगी। इसके लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण भी दिया जायेगा। जन सामान्य की सुलभता के दृष्टिगत इस समान नागरिक संहिता के लिए एक पोर्टल तथा मोबाइल एप भी तैयार किया गया है, जिससे कि पंजीकरण, अपील आदि की समस्त सुविधाएं जनसामान्य को ऑनलाइन माध्यम से सुलभ हो सके। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड में सबको समान रूप से न्याय मिले। महिलाओं के सशक्तिकरण और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विधेयक बना है। जल्द इस अधिनियम को धरातल पर उतारा जायेगा। आजादी के बाद उत्तराखण्ड देश का पहला राज्य बन जायेगा जिसे समान नागरिक संहिता लागू करने का गौरव प्राप्त होगा।
    इस अवसर पर उपाध्यक्ष अवस्थापना अनुश्रवण परिषद श्री विश्वास डाबर, अपर मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव श्री आर.के सुधांशु, सचिव श्री शैलेश बगोली, श्री विनय शंकर पांडेय, विशेष सचिव श्रीमती रिद्धम अग्रवाल, महानिदेशक सूचना श्री बंशीधर तिवारी उपस्थित थे।
    • TAGS
    • and Implementation
    • committee
    • rules
    • submitted draft to Chief Minister for implementing
    • UCC in Uttarakhand
    Facebook
    X
    Pinterest
    WhatsApp
      Previous articleमुख्य सचिव ने ‘‘ उत्तराखण्ड निवास’’ की तैयारियों का लिया जायजा
      Next articleमुख्यमंत्री ने टिहरी गढवाल की विधानसभा क्षेत्र देवप्रयाग के सुधारीकरण एवं डामरीकरण के कार्य हेतु 09 करोड़ 65 लाख 44 हजार की धनराशि स्वीकृत की
      Web Editor
      Web Editor
      https://newsnetindia.com

      RELATED ARTICLESMORE FROM AUTHOR

      वीकेंड पर देहरादून-मसूरी ट्रैफिक अलर्ट, दून पुलिस ने लागू किया स्पेशल ट्रैफिक प्लान

      देहरादून में सॉफ्टवेयर इंजीनियर का अपहरण कर लूटपाट, नदी में फेंका

      पश्चिम बंगाल में पहली बार भाजपा सरकार, शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम धामी

      - Advertisement -
      0FansLike
      0SubscribersSubscribe

      EDITOR PICKS

      वीकेंड पर देहरादून-मसूरी ट्रैफिक अलर्ट, दून पुलिस ने लागू किया स्पेशल...

      Web Editor - May 9, 2026 0
      वीकेंड पर देहरादून-मसूरी ट्रैफिक अलर्ट, दून पुलिस ने लागू किया स्पेशल ट्रैफिक प्लान वीकेंड पर बढ़ती पर्यटकों की भीड़ को देखते हुए देहरादून पुलिस ने...

      देहरादून में सॉफ्टवेयर इंजीनियर का अपहरण कर लूटपाट, नदी में फेंका

      May 9, 2026

      पश्चिम बंगाल में पहली बार भाजपा सरकार, शपथ ग्रहण समारोह में...

      May 9, 2026

      आईआईटी रुड़की में सेंटर फॉर रेगुलेटरी अफेयर्स का हुआ उद्घाटन

      May 9, 2026

      जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से मिलकर जाना स्वास्थ्य सेवाओं...

      May 9, 2026

      पिथौरागढ़ को मिली आधुनिक क्रिकेट सुविधा, सीएम धामी ने उच्चीकृत स्टेडियम...

      May 9, 2026

      News Net India
      Editor:- Anurag Patani
      Address:- 63 B Rajpur Road Dehradun, Uttarakhand, 248001
      Email:- newsnetindiamail@gmail.com

      Editor Desk

      • वीकेंड पर देहरादून-मसूरी ट्रैफिक अलर्ट, दून पुलिस ने लागू किया स्पेशल ट्रैफिक प्लान
      • देहरादून में सॉफ्टवेयर इंजीनियर का अपहरण कर लूटपाट, नदी में फेंका
      • पश्चिम बंगाल में पहली बार भाजपा सरकार, शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम धामी
      • आईआईटी रुड़की में सेंटर फॉर रेगुलेटरी अफेयर्स का हुआ उद्घाटन
      • जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से मिलकर जाना स्वास्थ्य सेवाओं का हाल

      वीकेंड पर देहरादून-मसूरी ट्रैफिक अलर्ट, दून पुलिस ने लागू किया स्पेशल...

      Web Editor - May 9, 2026 0
      वीकेंड पर देहरादून-मसूरी ट्रैफिक अलर्ट, दून पुलिस ने लागू किया स्पेशल ट्रैफिक प्लान वीकेंड पर बढ़ती पर्यटकों की भीड़ को देखते हुए देहरादून पुलिस ने...
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Disclaimer
      • Contact Us
      © 2025 Newsnetindia All rights reserved.