Home उत्तराखण्ड यातायात नियमो का उल्लंघन करने वालो पर चला दून पुलिस का डंडा

यातायात नियमो का उल्लंघन करने वालो पर चला दून पुलिस का डंडा

18
0
SHARE

*यातायात नियमो का उल्लंघन करने वालो पर चला दून पुलिस का डंडा*

*नियम विरुद्ध तरीके/ यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले टेंपो/ ई-रिक्शा/ विक्रम वाहनो पर दून पुलिस ने की कार्यवाही*

**एसएसपी देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्र में संचालित टेंपो/ ई-रिक्शा/ विक्रम के सत्यापन के दिये थे निर्देश*

*अभियान के दौरान पुलिस द्वारा 1301 टेंपो/ ई-रिक्शा/ विक्रम वाहनो का किया सत्यापन*

*बिना परमिट / यातयात नियमों उल्लंघन करने वाले 24 टेंपो/ ई-रिक्शा/ विक्रम वाहनो को किया सीज, 345 वाहनो के विरुद्ध की चालानी कार्यवाही*

यातायात व्यवस्था में प्रभावी सुधार हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने- अपने थाना क्षेत्र में अनाधिकृत रूप से चल रहे टेंपो/ ई-रिक्शा/ विक्रम आदि के सत्यापन हेतु 02 दिवस का सत्यापन अभियान चलाने तथा नियम विरुद्ध तरीके से संचालित/ यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले टेंपो/ ई-रिक्शा/ विक्रम आदि के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे, उक्त निर्देशों के क्रम में जनपद में टेंपो/ ई-रिक्शा/ विक्रम वाहनों की चेकिंग हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान पुलिस द्वारा नगर व देहात क्षेत्र में चल रहे 1301 विक्रम/ टेंपो/ ई- रिक्शा का सत्यापन करते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन कर संचालित हो रहे 24 ऑटो/ ई रिक्शा को सीज किया गया, साथ ही यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले 42 विक्रम/ ई रिक्शा के मा0 न्यायालय के चालान तथा 303 टेंपो/ ई-रिक्शा/ विक्रम के MV Act में चालान करते हुए 1,51,500 /- ₹ का संयोजन शुल्क वसूला गया।