Sign in
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • खेल
  • क्राइम
  • धर्म
  • व्यापार
  • पर्यटन
Sign in
Welcome!Log into your account
Forgot your password?
Privacy Policy
Password recovery
Recover your password
Search
34.2 C
Dehradun
Tuesday, April 21, 2026
  • Sign in / Join
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Privacy Policy
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.
https://newsnetindia.com/
Google search engine
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • खेल
  • क्राइम
  • धर्म
  • व्यापार
  • पर्यटन
Home राज्य समाचार उत्तराखण्ड मोदी ही बनेंगे फिर प्रधानमंत्री, NDA के तमाम घटक दलों ने सौपा...
  • राज्य समाचार
  • उत्तराखण्ड

मोदी ही बनेंगे फिर प्रधानमंत्री, NDA के तमाम घटक दलों ने सौपा समर्थन पत्र, 7 जून को राष्ट्रपति से मिलेंगे NDA सांसद

By
Web Editor
-
June 5, 2024
216
0
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp

    7 जून को राष्ट्रपति से मिलेंगे NDA सांसद, नीतीश-नायडू का भी मिला समर्थन

    लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद अब सरकार बनाने की कोशिशें तेज हो गई हैं. इस चुनाव में किसी एक दल को पूर्ण बहुमत नहीं मिला है लेकिन बीजेपी नेतृत्व वाले एनडीए के पास सरकार बनाने के लिए पर्याप्त सीटें हैं. हालांकि, सरकार बनाने के लिए बीजेपी की निर्भरता जेडीयू और टीडीपी पर है. उधर, कांग्रेस नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन का भी जोश हाई है. भले ही इंडिया गठबंधन पूर्ण बहुमत से कुछ दूर रह गया हो लेकिन उनके खेमे को नए सहयोगियों की मदद से मोदी को सत्ता से बेदखल करने की प्लानिंग जरूर हो रही है. इस पूरी कशमकश के बीच आज दिल्ली में एनडीए और इंडिया दोनों गठबंधन की बैठकें हो रही हैं. मोदी कैबिनेट अपना इस्तीफा सौंप चुकी है और नई सरकार गठन के लिए बीजेपी तैयारी कर रही है.

    राष्ट्रपति ने NDA सांसदों को मिलने का समय दिया
    राष्ट्रपति ने एनडीए सांसदों को मिलने का समय दे दिया है. 7 जून को राष्ट्रपति से सभी सांसद मिलेंगे. इसके लिए शाम 5 बजे से शाम 7 बजे तक का समय दिया गया है. उधर राजनाथ सिंह, अमित शाह और नड्डा सभी मिलकर सहयोगी दलों के साथ सरकार के स्वरूप पर चर्चा करेंगे.

    NDA ने मोदी के नेतृत्व पर जताया भरोसा, बैठक में पारित प्रस्ताव में 21 नेताओं ने किया हस्ताक्षर
    NDA के घटक दलों ने एक बार फिर सर्वसम्मति ने पीएम मोदी को अपना नेता चुन लिया है. बुधवार को पीएम आवास पर हुई बैठक में इसका प्रस्ताव पास किया गया. इस प्रस्ताव पर 21 नेताओं के हस्ताक्षर हैं. इनमें टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू और जदयू प्रमुख नीतीश कुमार भी शामिल हैं. माना जा रहा है कि आज शाम एनडीए की ओर से सरकार बनाने का दावा पेश किया जाएगा.

    NDA को सभी घटक दलों ने समर्थन पत्र सौंपा
    पीएम आवास पर हुई बैठक में एनडीए को सभी साथी दलों ने समर्थन पत्र सौंप दिया है. इसके साथ ही ये साफ हो गया है कि आज ही एनडीए सरकार बनाने का दावा पेश करेगी. राष्ट्रपति से मुलाकात के वक्त पीएम मोदी के साथ नायडू और नीतीश कुमार भी साथ हो सकते हैं.

    राष्ट्रपति ने भंग की 17 वीं लोकसभा, कैबिनेट ने की थी सिफारिश
    कैबिनेट की सिफारिश पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने 17 वीं लोकसभा भंग कर दी है. अब नई लोकसभा के गठन की प्रक्रिया शुरू होगी. इससे पहले ही पीएम मोदी ने राष्ट्रपति भवन पहुंचकर इस्तीफा सौंपा था. राष्ट्रपति ने इसे मंजूर कर लिया था.

    • TAGS
    • again
    • all constituent
    • become Prime Minister
    • letters of support
    • Modi will
    • NDA MPs will meet the President on June 7
    • parties of NDA submitted
    Facebook
    Twitter
    Pinterest
    WhatsApp
      Previous articleयहां वाहन के ऊपर गिरा पत्थर दो लोगों की दर्दनाक मौत
      Next articleसमर्थ पोर्टल पर 14 जून तक बढ़ी ऑनलाइन पंजीकरण की तिथि, उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह ने कहा उच्च शिक्षा में प्रवेश से वंचित नहीं रहेगा कोई भी छात्र
      Web Editor
      Web Editor
      https://newsnetindia.com

      RELATED ARTICLESMORE FROM AUTHOR

      भाजयुमो नेता पर गाड़ी चढ़ाने और अपहरण की कोशिश, 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज

      प्रदेश में बिजली संकट, कई इलाकों में कटौती

      यूएसडीएमए दौरे पर हिमाचल के अधिकारी, साझा होंगे अनुभव

      - Advertisement -
      0FansLike
      0SubscribersSubscribe

      EDITOR PICKS

      भाजयुमो नेता पर गाड़ी चढ़ाने और अपहरण की कोशिश, 7 लोगों...

      Web Editor - April 21, 2026 0
      देहरादून: उत्तराखंड भाजपा युवा मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष ने कुछ लोगों पर हत्या की कोशिश और पिस्टल की नोक पर अपहरण का प्रयास करने का...

      प्रदेश में बिजली संकट, कई इलाकों में कटौती

      April 21, 2026

      यूएसडीएमए दौरे पर हिमाचल के अधिकारी, साझा होंगे अनुभव

      April 21, 2026

      वन संसाधन प्रबंधन को लेकर सचिवालय में उच्चस्तरीय समीक्षा

      April 21, 2026

      CM धामी ने मसूरी रोड पुल का किया निरीक्षण, जल्द पूरा...

      April 21, 2026

      चारधाम मार्ग पर स्वच्छ भोजन सुनिश्चित करने की तैयारी तेज

      April 21, 2026

      News Net India
      Editor:- Anurag Patani
      Address:- 63 B Rajpur Road Dehradun, Uttarakhand, 248001
      Email:- newsnetindiamail@gmail.com
      Phoneno:- +91-9719414231

      Editor Desk

      • भाजयुमो नेता पर गाड़ी चढ़ाने और अपहरण की कोशिश, 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज
      • प्रदेश में बिजली संकट, कई इलाकों में कटौती
      • यूएसडीएमए दौरे पर हिमाचल के अधिकारी, साझा होंगे अनुभव
      • वन संसाधन प्रबंधन को लेकर सचिवालय में उच्चस्तरीय समीक्षा
      • CM धामी ने मसूरी रोड पुल का किया निरीक्षण, जल्द पूरा करने के निर्देश

      भाजयुमो नेता पर गाड़ी चढ़ाने और अपहरण की कोशिश, 7 लोगों...

      Web Editor - April 21, 2026 0
      देहरादून: उत्तराखंड भाजपा युवा मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष ने कुछ लोगों पर हत्या की कोशिश और पिस्टल की नोक पर अपहरण का प्रयास करने का...
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Disclaimer
      • Contact Us
      © 2025 Newsnetindia All rights reserved.