Home उत्तराखण्ड थराली: विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर पौधा रोपण कर पर्यावरण की...

थराली: विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर पौधा रोपण कर पर्यावरण की सुरक्षा के लिए जंगलों का संरक्षण किए जाने की अपील

263
2
SHARE

थराली/देवाल।
विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर मध्य पिंडर रेंज थराली के परिसर में औषधीय पौधों का रोपण किया गया।इस के साथ ही देवाल ब्लाक के तलौर-पदमल्ला में भी पंचायत प्रतिनिधियों के नेतृत्व में व्यापक स्तर पर पौंधा रोपण कर पर्यावरण संरक्षण पर बल दिया।

थराली में आयोजित पर्यावरण गोष्टी को संबोधित करते हुए मध्य पिंडर रेंज के रेंजर गोपाल सिंह बिष्ट ने कहा की वर्तमान समय में वृक्षारोपण के कार्य को तो बेहद महत्व है ही, इसके साथ ही अगर औषधीय पौधों का अधिका अधिक पौधा रोपण किया जाए तो आने वाले समय में उत्तराखंड राज्य की आर्थिक इससे बेहद मजबूत हो सकती हैं।इस मौके पर वन पंचायत संगठन के प्रदेश सचिव महिपाल सिंह रावत ने कहा कि आज पर्यवरण संरक्षण के लिए पेड़,पौधों का संरक्षण व रोपण किया जाना बेहद जरूरी है बगैर इसके पर्यावरण का संरक्षण हो पाना नामुमकिन है।इस मौके पर वन विभाग के वन दरोगा भरत सिंह रावत, गिरधारी सिंह बिष्ट,भुवन सिंह, खीमानंद खंडूड़ी वन आरक्षी रघुवीर लाल, सोनी बिष्ट,राखी गुसाईं,खड़क सिंह,हुकम सिंह, रमेश कश्यप, गजेन्द्र प्रसाद, सुजान सिंह,गब्बर राम, योगेंद्र सिंह आदि ने कार्यालय के आसपास की खाली भूमि पर औषधीय पौधों का रोपण किया।

देवाल। इस ब्लाक के तलौर-पदमल्ला गांवों में देवाल के ब्लाक प्रमुख दर्शन दानू, सवाड़ वार्ड की जिला पंचायत सदस्य आशा धपोला, प्रधान संगठन के ब्लाक अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट, गांव की प्रधान कमला देवी,खीम राम,क्षेपंस पान सिंह तुलेरा, रमेश गड़िया, सुरेंद्र सिंह आदि ने पौधा रोपण कर पर्यावरण की सुरक्षा के लिए जंगलों का संरक्षण किए जाने एवं जंगलों को दवानल से बचाने की लोगों से अपील की।

2 COMMENTS

  1. I have been surfing on-line greater than three hours as
    of late, yet I never found any interesting article like
    yours. It is pretty worth sufficient for me. In my view, if all web owners and bloggers made
    excellent content as you probably did, the internet will be much more helpful
    than ever before.

  2. Hello There. I found your blog using msn. This is
    a very well written article. I will make sure to bookmark
    it and come back to read more of your useful info.

    Thanks for the post. I’ll certainly comeback.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here