झारखंड। राज्य के पाकुड़ जिले में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को सामाजिक कार्यकर्ता स्वामी अग्निवेश की पिटाई कर दी। भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता स्वामी अग्निवेश के दौरे का विरोध कर रहे थे और अग्निवेश गो बैक के नारे लगा रहे थे।
विरोध प्रदर्शन और काला झंडा दिखाने से शुरू हुआ मामला सिर्फ धक्का मक्की तक ही नहीं, बल्कि लात जूतों तक पहुंच गया। स्वामी अग्निवेश को धकेल कर नीचे गिरा दिया। उनके कपड़े फाड़ दिए गए, पगड़ी खोल दी गई। इस दौरान बीजेपी युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने स्वामी अग्निवेश के खिलाफ नारे लगाए. जय श्री राम, अग्निवेश भारत छोड़ो, अग्निवेश पाकुड़ में नहीं रहना होगा।
दरअसल स्वामी अग्निवेश मंगलवार को पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा में पहाडिया समुदाय की एक सभा को संबोधित करने वाले थे। यह सभा अखिल भारतीय आदिम जनजाति विकास समिति दामिन दिवस के 195वें वर्षगांठ पर आयोजित की गयी थी। इस सभा के पहले उन्होंने एक प्रेस कांफ्रेंस को भी संबोधित किया। इसमें उनके दिए बयानों से नाराज कार्यकर्ताओं ने स्वामी अग्निवेश के होटल से बाहर निकलते ही उनपर हमला कर दिया। इससे पहले उनके पाकुड़ पहुंचते ही आरएसएस और बीजेपी से जुड़े कार्यकर्ताओं ने उनका विरोध किया था और काले झंडे दिखाए थे।
Hi, I log on to your new stuff on a regular basis.
Your writing style is awesome, keep up the good work!